जीतने के बाद फ्रेंड बनी गर्लफ्रेंड

अभिजीत ने कहा, "माहिम में हम एक साथ एक ही सोसायटी में रहते थे और अच्छे दोस्त भी थे। जब मैंने पहली बार उसे प्रपोज किया था तो उसने मुझे 'ना' कर दिया था।"
'इंडियन आइडल' के दौरान शिल्पा एडवानकर (उनकी दोस्त) ने अभिजीत में दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया।
अभिजीत कहते हैं, "वह हमेशा मेरी हिम्मत बढ़ाती रही। अभ्यास के दौरान लंबे समय तक वह मेरे साथ रहती थी। तब हम एक-दूसरे के करीब आए। 'इंडियन आइडल' जीतने के बाद मैंने उसे फिर से प्रपोज किया। उसने 'हां' किया और सालभर में ही हमने शादी कर ली।"
उल्लेखनीय है कि 2005 में पहले 'इंडियन आइडल' का ताज पाकर 27 वर्षीय अभिजीत युवाओं में काफी लोकप्रिय हो चुके थे। अभिजीत के प्रशंसक शादी के बाद भी बदले नहीं हैं।
शादी के बाद जीवन में आए बदलावों के विषय में वह कहते हैं, "सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब शिल्पा हमारे साथ रहती है। पति-पत्नी से ज्यादा आज भी हम दोस्त की तरह रहते हैं।"
अभिजीत जल्दी ही म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म 'लॉटरी' में बतौर कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में वह एक अकाउंटेंट की भूमिका में दिखेंगे।
अभिनय के विषय में वह कहते हैं, "संगीत में करियर बनाने के लिए समय का कोई बंधन नहीं होता है, लेकिन अभिनय में होता है। यही कारण है कि मैंने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications