प्राची के बाद अब आम्ना चली बोलीवुड
लगता है आने वाले समय में बालाजी टेलेफिल्म्स में नायिकाओं का अकाल पड़ने वाला है. पहले प्राची देसाई और अब आम्ना शरीफ बोलीवुड में एंट्री ले रही हैं. आम्ना, रोबी गरेवाल की फ़िल्म में आफताब शिवदासानी के साथ दिखाई देने वाली हैं.
गौरतलब है कि प्राची और आम्ना दोनों पर ही बालाजी का टैग लगा हुआ है. सम्हल कर एकता. आपके खिलाफ बगावत करने वालों की संख्या कुछ ज़्यादा ही बढ़ रही है.
बताया जाता है कि आम्ना रोबी की पहली पसंद थी. और आफताब का नामतो पहले ही फाइनल हो चुका था. इस बारे में रोबी ने अब तक कोई बात नहीं की है. आम्ना और आफताब भी फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं.


Click it and Unblock the Notifications