9x पर चार नए शो की दस्तक
पिछले वर्ष नए चैनल के रूप में भारतीय टेलीविजन पर दस्तक देने वाले 9x चैनल ने वर्ष 2008 की शुरूआत काफी धमाकेदार तरीके से की है. वर्ष की शुरूआत में ही इस चैनल ने दर्शकों के लिए चार नए शो लॉच किए हैं इनमें एक शो का प्रसारण समय रात का है और बाकि के तीन शो का समय महिला दर्शकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए दोपहर का रखा गया है.
कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताते हुए चैनल की प्रमुख तथा संस्थापिका इंद्राणी मुखर्जी ने कहा “अपने सभी वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए हमारी कोशिश रहती है कि हम सभी के लिए दिलचस्प शो लाते रहें. सो साल की शुरूआत में हम चार नए शो ला रहे हैं इनमें पहला शो है 'दहेज" जिसका प्रसारण समय रात साढे आठ बजे का है. यह शो 7 जनवरी से शुरू होगा. इनके अलावा तीन और शो हैं जिनका प्रसारण समय है दोपहर साढे बारह बजे से दोपहर दो बजे तक.
यह तीनों नए शो पिछले हफ्ते यानी कि चौदह तारीख से शुरू होगें. 'दहेज" का निर्माण बैग फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है. इसके प्रमुख कलाकार हैं दीपशिखा, भुवनेश, मुस्कान तथा अनीशा कपूर. यह शो दो गुजरात मे बसे एक छोटे से गांव धरमपुर में रहने वाली दो बहनों की है जो मुंबई आती है. दोपहर में प्रसारित किए जाने वाले कार्यक्रमों में 'नीलांजन", 'वीरनवाली" तथा 'रस्म ए रसोई" प्रमुख है. 'रस्म ए रसोई" का निर्माण मल्टीमीडिया के संजय तथा रश्मी विरमानी कर रहे हैं. इस शो को होस्ट करने का जिम्मा सौंपा गया है ऑस्ट्रेलिया के मशहूर भारतीय मूल के शेफ निखिल रस्तोगी को, जो महिलाओं को अन सिर्फ नए नए व्यंजन बनाना सीखाएंगे बल्कि उन्हें पाक कला में माहिर भी कर देंगे.
"नीलांजन" का निर्माण एडिट टू प्रोडक्शंस के संजय और बिनाफर कोहली कर रहे हैं. यह कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसके अंतर्गत एक खूबसूरत लडकी की खूबसूरती उसके लिए वरदान की बजाय अभिशाप बन जाती है. इस शो की खासियत यह है की इसकी सारी शूटिंग मध्य प्रदेश के हैमलेट नामक गांव में हुई है जहां की यह घटना है. नीलांजन के रूप में नज़र आएंगी हर्षा खांदिलकर. इसके अलावा अन्य कलाकार हैं अतुल श्रीवास्तव, निषिगंधा वाड, मृणाल कुलकर्णी, अक्षय आनंद तथा बिक्रमजीत.
इसके अलावा आखिरी और चौथा शो है 'विरनवाली". इस शो का निर्माण क्रिएटीव आई के बैनर तले धीरज कुमार द्वारा किया जा रहा है. यह शो पंजाब पृष्ठभूमि की है जिसमें एक बहन तथा दो भाइयों को कहानी को आधार बनाया गया है. इसके प्रमुख कलाकार है विकार शाहिख, आदेश चौधरी तथा समीर शर्मा. यह सभी शो सोमवार से गुरूवार तक प्रसारित किए जाएंगे. इन चार शो के अलावा इस चैनल पर स्मृति ठाकरे के मुक्ति फाउंडेशन द्वारा हाल ही में एड्स पीडितों के लिए आयोजित किए गए चैरिटी शो का प्रसारण किया जाएगा. इस शो में लारा दत्ता तथा उदिता गोस्वामी के साथ शाहरुख खान, सलमान खान और सैफ अली खान के डांस परफॉरमंस का मज़ा लिया जा सकता है. इसका प्रसारण इसी रविवार अर्थात 6 जनवरी को 9x चैनल पर रात आठ बजे प्रसारित किया जाएगा. मुक्ति फाउंडेशन की ओर से आयोजित किए जा रहे दसवें चैरिटी शो को होस्ट किया है तेज़ी से उभरते सफल फिल्मकार साजिद खान ने.


Click it and Unblock the Notifications