जैसे-तैसे 'एंटरटेनमेंट' ने वीकेंड में कमा ही लिए 35 करोड़
शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म 'एंटरटेनमेंट' ने आशा के अनुरूप अभी तक अच्छा बिजनेस कर लिया है। आपको जानकर खुशी होगी कि इस फिल्म ने वीकेंड पर 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और शुरूआती दौर में फिल्म ने 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'हीरोपंती' को पीछे छोड़ दिया है।
जैसे-तैसे 'एंटरटेनमेंट' ने वीकेंड में कमा ही लिए 35 करोड़
फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने सोमवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर दी है, तरण ने ट्विटर पर लिखा "एंटरटेनमेंट की शुक्रवार की कमाई 11.16 करोड़ रुपये, शनिवार की 11.53 करोड़, रविवार 14 करोड़। कुल कमाई 36.69 करोड़ रुपये, फिल्म 'एंटरटेनमेंट' का अच्छा सप्ताहांत, लेकिन कार्यदिवस निर्णायक हैं।"
मालूम हो कि नवोदित निर्देशक जोड़ी साजिद-फरहाद निर्देशित इस फिल्म में तमन्ना भाटिया, सोनू सूद और जॉनी लीवर भी हैं। फिल्म का यह नाम सुनहरे बालों वाले कुत्ते पर रखा गया है, जो फिल्म में एक प्रमुख किरदार है।
वैसे भी अक्षय कुमार के फैंस को यह फिल्म ज्यादा पसंद आ रही है, हालांकि अभी भी बॉक्सऑफिस पर सलमान खान की फिल्म 'किक' की बादशाहत जारी है लेकिन कहा जा सकता है कि अक्षय की फिल्म 'एंटरटेनमेंट' ने भी शानदार ओपनिंग की है।
आईये डालते हैं 'एंटरटेनमेंट' की तस्वीरों पर एक नजर...


Click it and Unblock the Notifications











