तैमूर और जेह ने जमकर खेली होली, सुकेश ने जेल से जैकलीन को विश की होली, लिखा लेटर

मशहूर फोटोग्राफर Devendra Parab के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। फोटोग्राफर देवेंद्र फिल्म इंडस्ट्री मे कई एक्टर-एक्ट्रेस के लिए काम किया है। फ्रीलांसर फोटोग्राफर देवेंद्र ने फिल्म इंडस्ट्री की अनुष्का शर्मा जैसी टॉप एक्ट्रेस का फोटोशूट कर चुके हैं। वहीं खबरें ये भी आ रही हैं कि न्यूली वेड सिद्धार्थ कियारा को लेकर खबरें आ रही हैं कि अब इस जोड़ी ने शादी के बाद एक और फिल्म साथ में साइन कर ली है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इसे लेकर कुछ ऑफिशिल नहीं किया है। इसके साथ ही मनोरंजन जगत के पल पल के अप्डेट्स पाने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट के इस लाइव ब्लॉग के साथ...

LIVE Feed
  • Mar 7, 2023 9:59 PM

    Sushmita Sen ने हार्ट अटैक के बाद पोस्ट कर दी ऐसी तस्वीर

    सुष्मिता सेन ने इस तस्वीर को साझा करते हुए बताया है कि हृदय रोग विशेषज्ञ ने ये बता दिया है कि वो अब पूरी तरह से फिट हैं। उनका कहना था कि वह दिल का दौरा पड़ने के कुछ दिनों बाद स्ट्रेचिंग शुरू करने के लिए 'क्लीयर' हो गई है।

  • Mar 7, 2023 7:26 PM

    Taimur और Jeh ने मम्मी करीना कपूर खान के साथ जमकर खेली होली, वायरल हुईं क्यूट तस्वीरें!

    होली का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है लेकिन इस वक्त कुछ क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं जिनको काफी पसंद किया जा रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं नन्हे नवाबों के बारे में.. तैमूर और जेह, इन दोनों ने जमकर होली खेली है। जी हां, होली के मौके पर बेबो ने तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ अपने घर में होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं काफी पसंद की जा रही हैं और लोग उनको काफी प्यार दे रहे हैं।

  • Mar 7, 2023 6:03 PM

    कैटरीना कैफ ने विकी कौशल और ससुराल वालों के साथ खेली होली

    इस वक्त कैटरीना कैफ और विकी कौशल की एक तस्वीर सामने आई है, इस तस्वीर में कैटरीना कैफ विकी कौशल और अपने ससुराल वालों के साथ होली खेलती दिख रही हैं।

  • Mar 7, 2023 1:31 PM

    भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर हुआ हमला

    पवन सिंह पर लाइव शो के दौरान किसी ने पत्थर से हमला कर दिया है। इस वक्त उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Mar 7, 2023 1:28 PM

    होली पर सुकेश को जेल में आई जैकलीन की याद

    सुकेश ने अब होली के मौके पर जेल से लेटर लिखकर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को प्‍यार का इजहार किया है। साथ मीडिया और अन्‍य लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

    होली पर सुकेश को जेल में आई जैकलीन की याद
  • Mar 7, 2023 1:03 PM

    शादी के बाद पहली होली पर पत्नी कियारा ने ऐसी तस्वीरें पोस्ट करके पति सिद्धार्थ को किया विश

    बॉलीवुड स्टार कपल सिद्धार्थ और कियारा की यह शादी के बाद पहली होली है, इस दौरान कियारा आडवाणी ने अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा को बहुत ही शानदार अंदाज में होली विश किया है, कियारा ने खूबसूरत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के साथ पोस्ट की और उनको होली की बधाई दी। बैसे बता दे कि ये तस्वीरें कपल की हल्दी सेरेमनी की हैं।

  • Mar 7, 2023 12:31 PM

    उर्फी जावेद के लेटेस्ट वीडियो

    उर्फी जावेद ने होली के मौके पर अपना लेटेस्ट वीडियो फैंस के साथ शेयर कर दिया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस लुक में उर्फी ने अपने लुक के साथ फिर से नया एक्सपेरिमेंट कर डाला है।

  • Mar 7, 2023 12:27 PM

    शीजान खान की लेटेस्ट तस्वीर

    तुनीषा केस में जेल से बेल पर बाहर आने के बाद शीजान खान अपने परिवार के साथ खुशी के फैमिली पल बिताते दिखाई दिए। इसकी एक तस्वीर शीजान की बहन शफाक ने सोशल मीडिया पर ड्रॉप की है।

  • Mar 7, 2023 10:16 AM

    अनुष्का शर्मा का वीडियो

    अनुष्का शर्मा हाल ही में अपने उस घर का दौरा करने के लिए पहुंचीं जहां उन्होंने बचपन गुजारा है। ऐसे में उन्होंने अपनी इस जर्नी का वीडियो भी फैंस के साथ ड्रॉप किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Mar 7, 2023 7:07 AM

    बेटी राहा के साथ रणबीर कपूर

    बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को हाल ही में बेटी राहा के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान रणबीर कपूर नन्ही सी बेटी को गोद में लिए दिखाई दे रहे थे।

  • Mar 7, 2023 6:59 AM

    शर्लिन चोपड़ा ने खरीदी कार

    एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने नई कार खरीदी ली है। सफेंद रंग की इस चमचमाती कार की शर्लिन ने पूजा की। इस दौरान एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Read more about: sidharth malhotra bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X