Satish Kaushik Death Live Updates: पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, दोस्तों और परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Satish Kaushik DEATH

Entertainment Live Updates: अभिनेता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। एक्टर की मौत से पूरा मनोरंजन जगत सदमे में है। एक्टर का यूं जाना हर किसी के लिए काफी दुखदाई है और उनकी अंतिम यात्रा में पहुंचे कुछ सितारे तो अपने आंसू तक नहीं रोक पाए। अनुपम खेर तो लगातार सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर के पास ही रहे और उन्हें बार-बार इमोशनल होते हुए भी देखा गया।

LIVE Feed
  • Mar 9, 2023 11:31 PM

    बहुत याद आएंगे सतीश कौशिक

    बॉलीवुड में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले सतीश कौशिक को आज देश का बच्चा-बच्चा जानता है। हर रोल में सतीश कौशिक ने अपनी जान फूंक दी है और बस लोगों को हंसाने का काम किया है। आज यानी 9 मार्च को सतीश कौशिक ने अपना पार्थिव शरीर छोड़ दिया और उनके जाने से मनोरंजन जगत ही नहीं पूरे देश को तगड़ा झटका लगा है।

  • Mar 9, 2023 11:03 PM

    रो पड़े अनुपम खेर

    अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक को जाता हुआ देखकर अनुपम खेर भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। वो हर वक्त सतीश कौशिक के साथ ही रहे और उन्हें देख-देखकर वो बार-बार इमोशनल होते जा रहे थे।

  • Mar 9, 2023 10:51 PM

    पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक

    66 की उम्र में सतीश कौशिक का निधन हो गया। वर्सोवा के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ, जहां बड़ी तादाद में उनके साथी सितारे पहुंचे। एक्टर के निधन पर वहां मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए।

  • Mar 9, 2023 8:12 PM

    सतीश कौशिक के घर पहुंचे सलमान खान

    सतीश कौशिक के आखिरी दर्शन करने पहुंचे सलमान खान। आपको बता दें, सलमान खान सतीश कौशिक के बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। सतीश के निधन से सलमान को भी गहरा झटका लगा है। सतीश कौषिक ने कई फिल्मों में सलमान खान के साथ काम किया है।

    सतीश कौशिक के घर पहुंचे सलमान खान
  • Mar 9, 2023 8:02 PM

    सतीश कौशिक के घर पर सितारों का तांता लगा हुआ है। लोग भारी मात्रा में सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन करने पहुंचे हैं। उनकी तस्वीरें सामने आते ही फैंस भी भावुक हो उठे हैं।

  • Mar 9, 2023 6:17 PM

    मुंबई पहुंचा सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर, आखिरी विदाई के लिए पहुंचे ये सितारे

    सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को लेकर चार्टर्ड फ्लाइट मुंबई पहुंच चुकी है। अर्जुन कपूर, राकेश रौशन, बोनी कपूर, अल्का याग्निक, अनुपम खेर, जावेद अख्तर, फरहान अख्तर समेत तमाम सितारे सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं।

  • Mar 9, 2023 1:08 PM

    यर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली से मुंबई लाया जाएगा सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर

    मिली जानकारी के अनुसार बाताया जा रहा है कि अभिनेता के पार्थिव शरीर को दोपहर 3 बजे एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली से मुंबई ले जाया जाएगा। इससे पहले उनके घर उनके अंमिस संस्कार की तैरायरियां शुरू हो चुकी है साथ ही तमाम बडे़ सेलेब्स का आना-जाना लगा हुआ है।

  • Mar 9, 2023 1:05 PM

    सतीश कौशिक के निधन पर छलका पंकज त्रिपाठी का दर्द

    भारी मन के साथ पंकज त्रिपाठी ने सतीश कौशिक के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा, "बेहद दुखी हूँ ,पिछले दिनों मिलने की बात कर रहे थे हम दोनों , अब मिलना नहीं होगा सतीश कौशिक सर । आपके सपने का सहभागी रहा हूँ । अब स्मृतियों में रहेंगे ।आपका अटूट भरोसा और स्नेह सदैव मेरे साथ रहेगा ।ईश्वर परिवार को शक्ति दें । प्रणाम सर"

  • Mar 9, 2023 12:42 PM

    संजय दत्त ने की सतीश कौशिक के लिए दुआ

    दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए संजय दत्त ने लिखा, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे...सभी लोग आपको बहुत याद करेंगे।

  • Mar 9, 2023 12:03 PM

    निधन से पहले सतीश कौशिक का आखिरी वीडियो आया सामने

    7 मार्च को होली के अवसर पर जावेद अख्तर के घर जब सतीश कौशिक होली खेलने पहुंचे तो किसे पता था कि यह उनके साथ बिताए गए चंद आखिरी यादगार पल हैं। जावेद अख्तर के घर होली पार्टी में जाते सतीश कौशिक को पैपराजी ने स्पॉट किया था और उनके ये ही आखिरी वीडियो था जो कि अब उनके फैंस को काफी भावुक कर रहा है।

  • Mar 9, 2023 11:33 AM

    रूआंसा होकर सतीश कौशिक के घर पहुंचे जावेद अख्तर और राज बब्बर

    सतीश कौशिक के परिवार को सांत्वना देने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स उनके घर पहुंच रहे हैं। ऐसे में जावेद अख्तर और राज बब्बर को उनके घर जाते स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों के चेहरे पर दुख का भाव साफ दिखाई दे रहा है।

    रूआंसा होकर सतीश कौशिक के घर पहुंचे जावेद अख्तर और राज बब्बर
  • Mar 9, 2023 11:27 AM

    सतीश कौशिक का पुराना वीडियो देख लोगों की आंखों में आए आंसू

    सतीश कौशिक का ये वीडियो कपिल शर्मा शो का है। इस वीडियो को अब फैंस देख देखकर सतीश को याद कर रहे हैं उन्हे श्रद्धांजलि देते हुए इस वीडियो को काफी शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो में सतीश कागज पर एक गंभीर सी शायरी पढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

  • Mar 9, 2023 11:07 AM

    सतीश कौशिक के घर पसरा मातम

    सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर पोस्टमॉर्टम के बाद उनके मुंबई स्थिक आवास पर लाया जाएगा। जहां अंतिम दर्शन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल सतीश कौशिक के घर रिश्तेदारों और सेलेब्स का आना-जाना शुरू हो चुका है।

    सतीश कौशिक के घर पसरा मातम
  • Mar 9, 2023 10:28 AM

    अमित शाह ने जताया शोक

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सतीश कौशिक के निधन पर शोक जताते हुए उनके सिनेमा में किए योगदान को याद किया है। अमित शाह ने ट्वीट किया, 'डायरेक्टर और लेखक सतीश कौशिक जी के निधन का बेहद दुख है। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान, उनके काम और परफॉर्मेंस को सदा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और फैंस के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति शांति।'

  • Mar 9, 2023 10:18 AM

    अजय देवगन ने किया भावुक ट्वीट- वो मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट ला देते थे

    अजय देवगन ने सतीश कौशिक की याद में ट्वीट करते हुए लिखा, 'इस बुरी खबर के साथ आज सुबह की शुरुआत हुई। मैंने उनके साथ ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन कई अच्छे पल बिताए हैं। उनके होने से बहुत अच्छा लगता था। जब भी हम कभी मिलते थे तो वो मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट ला देते थे। उनके परिवार को संवेदनाएं। सतीश जी की आत्मा को शांति मिले।'

  • Mar 9, 2023 9:23 AM

    मनोज वाजपेयी को नही हुआ यकीन

    मनोज वाजपेयी को जैसी ही इस दुखद खबर के बारे में पता चला। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह पढ़कर पूरी तरह से हैरान हूं! हम सभी और उनके परिवार के लिए कितनी बड़ी क्षति है! उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना! आपको शांति मिले सतीश भाई!'

  • Mar 9, 2023 9:21 AM

    मधुर भंडारकर ने सतीश कौशिक को दी श्रद्धांजलि

    फिल्म मेकर मधुर भंडाकर सतीश कौशिक की याद में ट्वीट करते हुए लिखा, 'सतीश कौशिक जी के निधन की खबर से मैं काफी स्तब्ध हूं। वो हमेशा एनर्जेटिक और जिंदादिली से रहते थे। फिल्म फ्रैटरनिटी और अपने फैंस के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे और याद किए जाएंगे। उनके परिवार के साथ में संवेदनाएं। ओम शांति सतीश जी।'

  • Mar 9, 2023 9:05 AM

    2 साल के बेटे की मौत से टूट गए थे सतीश कौशिक

    सतीश कौशिक ने साल 1985 में शशि कौशिक से शादी की थी। साल 1996 में उनके बेटे की मौत हो गई थी। वो सिर्फ दो साल का था। बेटे की मौत ने सतीश को झकझोर दिया था। किसी तरह से उन्होंने खुद को संभाला था। फिर साल 2012 में 16 साल बाद सरोगेट मदर के जरिए बेटी वंशिका का जन्म हुआ था। उस समय सतीश 56 साल के थे।

  • Mar 9, 2023 8:43 AM

    रितेश देशमुख ने दी श्रद्धांजलि

    अभिनेता रितेश देशमुख ने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'यकीन नहीं होता कि आप चले गए हैं। अपनी हंसी की गूंज अभी भी मेरे कानों में पड़ रही है। दयालु और शानदार कोस्टार होने के लिए आपका शुक्रिया। एक खामोश टीचर होने के लिए आपका शुक्रिया। आप बहुत याद आएंगे, आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। सतीश जी आपकी आत्मा को शांति मिले।'

  • Mar 9, 2023 8:22 AM

    मरने से पहले सतीश कौशिक का आखिरी पोस्ट

    सतीश कौशिश ने मरने से ठीक एक दिन पहले ही मुस्कुराते हुए होली की तस्वीरें ट्वीटर पर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने चाहनेवालों को होली की बधाई भी दी थी। इन तस्वीरों में सतीश बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सतीश जुहू के जानकी कुटिर में होली पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी में उनके साथ जावेद अख्तर, बाबा आजमी, शबाना आजमी, अली फजल और ऋचा चड्ढा भी मौजूद थे।

  • Mar 9, 2023 7:56 AM

    कंगना रनौत के साथ की इमरजेंसी की शूटिंग

    कंगना रनौत ने सतीश कौशिक के निधन पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, 'सुबह उठते ही ये हैरान करने वाली खबर के बारे में पता चला, वो मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर रहे हैं। सतीश कौशिक जी एक शानदार एक्टर और डायरेक्टर के साथ साथ बेहद शालीन और दयालु इंसान भी थे। उन्हें इमरजेंसी में डायरेक्ट करना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। वो बहुत याद आएंगे। ओम शांति।'

  • Mar 9, 2023 7:48 AM

    सतीश कौशिक के निधन से सदमे में अनुपम खेर

    अनुपम खेर ने ट्वीट करके अपने सबसे खास दोस्त सतीश कौशिक को खोने का दुख जाहिर किया है। उन्होंने सतीश कौशिक के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जानता हूं 'मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!' पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति!

  • Mar 9, 2023 7:44 AM

    सतीश कौशिक का निधन

    अभिनय से खूब हंसाने वाली सतीश कौशिक हमेशा के लिए दुनिया छोड़कर चले गए हैं। अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के निधान हो गया। उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने इसकी जानकारी दी है।

  • Mar 9, 2023 7:20 AM

    रणबीर कपूर ने बेटी के डायपर बदलने पर कही ये बात

    रणवीर कपूर जो कि इन दिनों फिल्मों के साथ साथ बेेटी राहा की परवरिश पर भी फोसक कर रहे हैं, उन्होंने बच्ची के डायपर बदलने को रॉकेट साइंस बताया है। इसके साथ ही रणबीर ने बताया है कि उन्हें डायपर बदलने से ज्यादा बच्ची को बर्प कराना पसंद है।

More from Filmibeat

Read more about: satish kaushik bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X