..................... ENT Live Updates- सलमान खान को धमकी देने वाला नाबालिग लड़का गिरफ्तार ENT Live Updates- Minor boy who threatened Salman Khan arrested, relief from Supreme Court too! - Hindi Filmibeat

ENT Live Updates- सलमान खान को धमकी देने वाला नाबालिग लड़का गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट से भी राहत!

ent live updates

हर दिन हम आपके लिए ताजा खबरें लेकर आते हैं और आज जो खबरें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं ये हैं कि.. सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला 16 साल का शख्स मुंबई पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इस लड़के ने धमकी दी थी कि वो सलमान खान को 30 अप्रैल को खत्म कर देगा।

इसके बाद लगातार पुलिस इसकी छानबीन में लगी थी। इसके अलावा सलमान खान को 2019 के एक केस पर भी राहत मिली है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को रद्द कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि, न्यायिक प्रक्रिया केवल इसलिए उत्पीड़न के लिए नहीं होनी चाहिए क्योंकि आरोपी सेलिब्रिटी है। इस तरह की तमाम खबरों के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ..

LIVE Feed
  • Apr 12, 2023 9:52 PM

    Salman Khan: पलक तिवारी ने सलमान को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा, 'फिल्म के सेट पर लड़कियों को पहनने थे पूरे कपड़े'

    Salman Khan:सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली पलक तिवारी की बेटी ने फिल्म शूटिंग के दौरान सेट के माहौल को लेकर बात की है। पलक ने बताया है कि सलमान खान ने सेट पर सब फीमेल कलाकारों को लेकर नियम लागू किया था कि उनको पूरे कपड़े पहनने हैं।

  • Apr 12, 2023 8:08 PM

    Shehnaaz Gill: किसी का भाई किसी की जान के सेट से शहनाज गिल का राघव जुयाल के साथ रोमाटिंक वीडियो हुआ वायरल

    Shehnaaz Gill: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल का एक वीडियो इसी फिल्म के को-एक्टर राघव जुयाल के साथ वायरल हो रहा है। यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

  • Apr 12, 2023 7:31 PM

    Shahid Kapoor: शाहिद कपूर की नई फिल्म 'ब्लडी डैडी' का फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस हुए खुश

    Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर एक के बाद एक अपनी नई फिल्मों के अपडेट और पोस्टर शेयर करके फैंस को खुश कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले शाहिद ने कृति सेनन के साथ अनटाइटल्ड फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। अब शाहिद कपूर ने फिर एक नई फिल्म 'ब्लडी डैडी' का फर्स्ट लुक साझा करके फैंस को चौका दिया है।

  • Apr 12, 2023 6:39 PM

    Suhana Khan: बेटी सुहाना खान के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान ने लिखा भावुक नोट

    Suhana Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जितने अच्छे एक्टर हैं उतने ही अच्छे इंसान और एक पिता और पति भी हैं, इस बात में कोई भी दो राहे नहीं है। अपने काम के साथ साथ अपने परिवार को भी शाहरुख बहुत ही अच्छे से संभालते हैं। अक्सर देखा जाता है अपने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में जब शाहरुख की बेटी सुहाना खान एक नए ब्रैंड के साथ जुड़ी तो एक्टर को काफी अच्छा लगा, और ऐसे में उन्होंने अपने बेटी के प्यारा सा नोट लिखकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

  • Apr 12, 2023 5:52 PM

    Sanjay Dutt: फैंस के लिए आई बुरी खबर, फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर हुए बुरी तरह से घायल

    Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है, एक्टर का फिल्म शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट हो गया है जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए हैं। फिलहाल अभी एक्टर और मेकर्स ने इस खबर पर कोई भी बयान जारी नहीं किया है।

  • Apr 12, 2023 3:08 PM

    Shahrukh Khan: शाहरुख की फिल्म जवान के सेट से वायरल हुई कुछ तस्वीरें, फैंस ने दिया जबरदस्त रिएक्शन

    Shahrukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म जवान के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जाहिर है कि फिल्म इन दिनों जवान की शूटिंग में व्यस्त हैं और इस फिल्म को लेकर शाहरुख के साथ साथ मेकर्स पूरी सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 2 जून 2022 को रिलीज होगी।

  • Apr 12, 2023 2:21 PM

    Salman Khan: सलमान खान के फिरोजा स्टोन ब्रेसलेट की यह है दिलचस्प कहानी, क्यूं एक्टर को उससे इतना प्यार

    Salman Khan: बॉलीवुड सुपस्टार सलमान खान अपने स्टाइल और अपनी फिल्मों के चलते फैंस के दिलों पर राज करते हैं। ना जानें कितने लोग हैं जो कि सलमान खान से बेहद प्यार करते हैं, उनके डायलॉग और उनके स्टाइल को अपना बनाकर खुश रहते हैं। ऐसे में जब सलमान खान की हर छोटी से छोटी चीज और बड़ी से बड़ी इतनी हिट होती है लोगों के बीच तो वहीं सलमान खान का पसंदीदा फिरोजा ब्रेसलेट भी काफी चर्चा में रहता है। इसकी एक अपनी दिलचस्प कहानी है, जो हम आपको आज बताते हैं।

  • Apr 12, 2023 2:06 PM

    दिशा पाटनी ने दिखाया सुपरहॉट लुक, झुक झुककर हुईं बोल्ड!

    इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस में फिल्मों के साथ साथ इंस्टाग्राम पर अलग दिखने की होड़ सी मची हुई है। सोशल मीडिया सहारे सितारे अपने फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल होती हैं। इस वक्त दिशा पाटनी अपने सुपर हॉट लुक को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और उन्होने कुछ ऐसा कर डाला है जोकि आपको हिला डालेगा। जी हां, अब एक बार फिर से दिशा ने अपना सेक्सी अंदाज फैंस के साथ शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दिशा पाटनी ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं और इनमें वो बेहद हॉट लग रहीं हैं और सिल्वर कलर के कपड़ों में बोल्ड पोज देती हुईं नजर आ रही हैं।

  • Apr 12, 2023 1:29 PM

    Siddharth Nigam: सलमान खान की फिल्म में नजर आने वाले सिद्धार्थ निगम ने तुनीशा सुसाइड़ केस में किया बड़ा खुलासा

    Siddharth Nigam: टीवी के जाने माने एक्टर सिद्धार्थ निगम जो कि जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाले हैं, उन्होंने अपनी दोस्त और टीवी एक्ट्रेस तुनीशा शर्मा सुसाइड केस में बड़ा खुलासा किया है। जाहिर है कि तुनीशा सुसाइड केस में उनके बॉयफ्रेंड का नाम सामने आ चुका है।

  • Apr 12, 2023 11:14 AM

    Ibrahim Ali Khan को फिटनेस में मिली 6 साल के तैमूर से टक्कर, मिलकर फ्लॉन्ट किए एब्स

    करीना कपूर इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। करीना कपूर इवेंट हो या फैमिली वेकेशन, तस्वीरें शेयर कर फैंस को ट्रीट देना नहीं भूलती हैं। अब करीना कपूर ने एक बार फिर तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में इब्राहिम अली खान और तैमूर एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों घर में खड़े हैं और इब्राहिम अली खान अपने एब्स को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। वहीं, तैमूर भी अपने बड़े भाई को कॉपी करते दिख रहे हैं। इब्राहिम अली खान इस दौरान सफेद टी शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं तो वहीं तैमूर पीले रंग की टी शर्ट और शॉर्ट्स में दिख रहे हैं।

  • Apr 12, 2023 9:39 AM

    गुरु रंधावा के साथ बोल्ड हुईं मलाइका अरोड़ा, तस्वीरें!

    मलाइका अरोड़ा काफी जल्दी गुरु रंधावा के साथ नजर आने वाली हैं और इस वक्त इन दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। हमेशा की तरह मलाइका इन तस्वीरों में भी काफी हॉट और बोल्ड लग रही हैं। कई तरह के पोज देतीं इन तस्वीरों को खुद मल्ला ने ही इंस्टाग्राम पर साझा किया है। फैंस उनके लुक्स को लेकर बातें कर रहे हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: ent live updates salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X