होली के रंगों में डूबा बॉलीवुड, करीना-कैटरीना से लेकर सिड-कियारा ने मनाई होली

Ent Live Updates

Entertainment Live Updates: देश भर में आज होली के त्यौहार की धूम है। हर कोई अपने परिवार और करीबियों के साथ इस त्यौहार में रंगा हुआ है ऐसे में भला बॉलीवुड सेलेब्स भी कहां किसी से पीछे रहने वाले हैं। तमाम सेलेब्स होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बच्चन परिवार में इस बार होली काफी फीकी रहने वाली है। दरअसल, बिग बी के साथ शूटिंग सेट पर हादसा हो गया था जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी ऐसे में उन्होंने अपना हेल्थ अप्डेट भी किया। मनोरंजन जगत के पल पल के अप्डेट्स के लिए जुड़े रहिए फिल्मबीट के इस लाइव ब्लॉग के साथ...

LIVE Feed
  • Mar 8, 2023 10:53 PM

    Malaika Arora ने कलरफुल आउटफिट में ढाया कहर

    मलाइका अरोड़ा को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर अपनी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं और अपने फैंस को खुश कर देती हैं। आज होली के मौके पर भी मलाइका ने शानदार तस्वीरें पोस्ट की हैं और इसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

  • Mar 8, 2023 8:33 PM

    महिला दिवस के मौके पर कृति सैनन ने पोस्ट किया ये वीडियो

    आज कृति सैनन ने महिला दिवस के मौके पर एक शानदार वीडियो पोस्ट किया है। इस तरह से उन्होने वुमन्स डे की शुभकामनाएं दी हैं।

  • Mar 8, 2023 5:18 PM

    अमिताभ बच्चन की नातिन ने बजाया ढोल

    अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का एक वीडियो काफी चर्चा में है और इस वीडियो में नव्या ढोल बजाती हुई नजर आ रहीं हैं। अक्सर देखा जाता है कि नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं।

  • Mar 8, 2023 2:46 PM

    ऋतिक रोशन के साथ नजर आए एमसी स्टैन

    बिग बॉस जीतने से पहले एमसी स्टैन को लोग सिर्फ महाराष्ट्र में ही जानते थे। ऋतिक रोशन के साथ तस्वीर आने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं।

  • Mar 8, 2023 12:38 PM

    शर्लिन ने होली वाले डांस से काटा बवाल

    ढोल पर बैठकर शर्लिन चोपड़ा ने होली की मस्ती को दोगुना कर दिया है। शर्लिन चोपड़ा वैसे भी अपने बोल्डनेस को लेकर काफी मशहूर है ऐसे में उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वबाल काट कर रहा है। वीडियो में शर्किल ढोल कर बैठकर खूब डासं कर रही हैं।

  • Mar 8, 2023 12:35 PM

    परिवार से दूर इस फिल्म के सेट पर कंगना ने मनाई होली

    कंगना रनौत भी होली के जश्न में डूबी दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों परिवार से दूर चंद्रमुखी की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में कंगना ने अपनी फिल्म की टीम के साथ सेट पर ही होली का शानदार सेलिब्रेशन किया.

  • Mar 8, 2023 10:59 AM

    ऑनलाइन लीक हुई तू झूठी मैं मक्कार

    ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ऑनलाइन लीक हो चुकी है. बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को ऑनलाइन लीक कर दिया गया है, जो फिल्मीजिला, मूवीरूल्ज, टेलीग्राम, तमिलरॉकर्स समेत कई साइट्स पर एचडी में मौजूद है। अक्सर देखा गया है, जब-जब फिल्में ऑनलाइन लीक हुई है, तब-तब उनका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ है।

  • Mar 8, 2023 9:30 AM

    शेफाली पराग का होली वाला लिप लॉक

    शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी का होली सेलिब्रेशन से वीडियो सामने आया है। वीडियो में ये कपल एक दूसरे को लिप लॉक करता दिखाई दे रहा है। शेफाली और पराग का ये रोमांटिक सेलिब्रेशन फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

  • Mar 8, 2023 8:46 AM

    तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन

    रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म पहले दिन 12-13 करोड़ रुपये तक कमा सकती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग कुछ दिन पहले से शुरू हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म डबल डिजिट के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग कर सकती है।

  • Mar 8, 2023 8:21 AM

    ऋतिक रोशन ने अनोखे अंदाज में मनाई होली

    ऋतिक रोशन ने बिना रंग-गुलाल के वर्कआउट करते हुए होली सेलिब्रेट की है। इस दौरान उनके पूरे परिवार के साथ एक्स वाइफ सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी रोशन फैमिली के साथ ही दिखाई दिए।

  • Mar 8, 2023 6:54 AM

    शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी की पहली होली

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बाद पहली होली पर सेलिब्रेशन में डूबे दिखाई दिए। इस न्यूली वेड स्टार कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी कलरफुल सेल्फी फैंस के साथ शेयर की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X