..................... I didnt enquire about my role in Benegals film: Amrita | अपने रोल के बारे में कुछ नहीं पूछा: अमृता - Hindi Filmibeat

अपने रोल के बारे में कुछ नहीं पूछा: अमृता

By Staff

Amrita Rao
बालीबुड अभिनेत्री अम्रता राव फिल्‍म 'शौर्य' में एक छोटी सी भुमिका करने के बाद श्‍याम बेनेगल की फिल्‍म 'वेलकम टु सज्‍जनपुर' में दिखेंगी। अपने रोल को लेकर उन्‍होंने बताया कि मै इसमें एक अनपढ़ गांव की लड़की की भूमिका में हूं।


अमृ्ता ने 'मै हु ना' और 'विवाह' जैसी सफल फिल्‍मों में अपने अभिनय कर जलवा बिखेरा है। उनका कहना है, '' मैं श्‍याम बेनेगल की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं, इसलिए जब उनकी पहली कामेडी फिल्‍म में अभिनय का प्रस्‍ताव आया तो मैने अपने रोल को जाने बिना काम के लिए हां कर दिया।''

उन्‍होंने बताया कि जब से मैने उनकी फिल्‍म 'जुबैदा' देखी है मै तब से ही श्‍याम बेनेगल के साथ काम करने की इच्‍छुक हूं।

'वेलकम टु सज्‍जनपुर' की कहानी भारतीय गांवो पर आधारित है। सभी गांवो की तरह सज्‍जनपुर में भी तकनीकी के सारे औजार इंटरनेट, इमेल, सेल फोन है लेकिन शिक्षा नहीं है। अमृ्ता इस फिल्‍म में मध्‍य प्रदेश वाली हिन्‍दी बोलती दिखेंगी, जिसके लिए उन्‍हें काफी मेहनत करनी पड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X