सबसे शाणा कौन: शाहरूख को भाया आम लोगों से बातें करना..

शाहरूख खान यूं ही सबके फेवरिट नहीं हैं। किंग खान अपने फैंस और आम लोगों के इतने करीब हैं और लोगों को उनकी यही बात दिवाना बनाती है। टीवी शो 'इंडिया पूछेगा-सबसे शाणा कौन' के साथ साथ फैन फिल्म की शूटिंग कर रहे शाहरुख खान का कहना है कि उन्हें आम लोगों से मिलने में काफी मजा आ रहा है। और इसी कारण वह यह शो कर पा रहे हैं।

shahrukh khan

शाहरूख का कहना है कि इतना काम करना शारीरिक रूप से थकाने वाला है लेकिन टीवी कार्यक्रम के जरिए आम लोगों से मिलना और बात करना उन्हें अच्छा लग रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने कहा कि फैन के लिए शूटिंग के साथ-साथ इस कार्यक्रम की शूटिंग करना काफी थकाने वाली है लेकिन मुझे मजा आ रहा है क्योंकि यह आम लोगों का कार्यक्रम है।

पढ़ें- तो आपको शाहरूख से मिलती 'जादू की झप्पी'

पहले भी सर्कस और फौजी जैसे टेलीविजन शो कर चुके शाहरूक का कहना है कि यह शारीरिक रूप से मुश्किल है लेकिन मानसिक रूप से यह आराम देने वाला काम है क्योंकि मुझे इतने अधिक लोगों से बात करने का अवसर मिलता है। आपको बता दें, यह टीवी कार्यक्रम इस्राइली कार्यक्रम 'हू इज आस्किंग' का भारतीय रूपांतरण है।

शाहरूख इससे पहले कौन बनेगा करोड़पति और क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं जैसे कार्यक्रमों की मेजबानी भी कर चुके हैं। शाहरुख ने कहा, मुझे टीवी का माध्यम बहुत दिलचस्प लगता है। मुझे गेम शो पसंद है। गौरतलब है कि, इस साल शाहरूख खान की दो फिल्में आने वाली हैं, फैन और रईस, जिसका दर्शक दिल थामे इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X