पीएम मोदी की ही नहीं जापान में 'इंग्लिश विंग्लिश' की भी धूम
इन दिनों हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जापान की यात्रा पर हैं। उनकी पांच दिनों की इस यात्रा से देश आगे बढ़ने का सपना देख रहा है।
बहुत सारे मसलों पर पीएम मोदी ने वहां के प्रधानमंत्री से बात की है, बहुत सारी बातों का वादा और दावा किया गया है लेकिन जहां इस राजनैतिक कदम से भारत आर्थिक उन्नति का ख्वाब देख रहा है वहीं हमारे देश के सिने कलाकार जपानियों का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं और वो इस कोशिश में काफी कामयाब भी होते दिख रहे हैं।
Pics: श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश'
हमारी देश की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' इन दिनों जापान में जबरदस्त कमाई कर रही है। आपको जानकर खुशी होगी कि 'इंग्लिश विंग्लिश' ने जापान में बॉक्स ऑफिस पर अब तक 10 लाख डॉलर की कमाई की है। इस बात से फिल्म की लीड हिरोईन श्रीदेवी बेहद खुश हैं। जापान में 28 जून को रिलीज हुई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करना जारी है।
'इंग्लिश विंग्लिश' ने जापान में अब तक 10 लाख डॉलर की कमाई की
मालूम हो पिछले साल रिलीज हुई यह फिल्म श्रीदेवी की कमबैक फिल्म थी। फिल्म शुरुआत में 33 स्क्रीनों पर रिलीज होने के बाद और 17 स्क्रीनों पर रिलीज की गई। यह अब जापान के 20 शहरों में कुल 50 स्क्रीनों पर दिखाई जा रही है।
श्रीदेवी ने अपनी फिल्म की अच्छी कमाई पर खुश होकर कहा, "मैं फिल्म को लगातार मिल रहे प्यार और लगाव से बेहद खुश हूं। इतनी जबर्दस्त फिल्म बनाने के लिए फिल्म निर्देशक गौरी शिंदे को एक बार फिर धन्यवाद देती हूं।" टोक्यो में 'इंग्लिश विंग्लिश' का ग्रैंड प्रीमियर 27 मई को हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications












