इंगलिश विंगलिश की बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग

आर बाल्की और गौरी शिंदे की फिल्म इंगलिश विंगलिश को शानदार ओपनिंग मिली है। लोगों ने इस फिल्म को देखने के बाद काफी तारीफ की है और कहा है कि बड़े दिनों बाद कोई अच्छी फिल्म देखने को मिली है, जिसे आप पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। हालांकि श्रीदेवी फिल्म में उम्रदराज दिखायीं पड़ रही हैं लेकिन फिर भी उनके अभिनय ने उनके उम्र को मात दे दी है।

आपको बता दें किइंगलिश विंगलिश एक ऐसी महिला की कहानी है जिसे अंग्रेजी नहीं आती है लेकिन वो अपनी मेहनत के बूते पर अपने बच्चों के लिए अंग्रेजी सीखती है।

अगर अंदर की खबर रखने वालों की बात करें तो इंगलिश विंगलिश में शशि का किरदार आर बाल्की की मां का है इसलिए इस फिल्म से बाल्की का भावनात्मक जुड़ाव है। जिसके चलते उन्होंने गौरी शिंदे के साथ मिलकर दिल को छू लेने वाली फिल्म बनायी है। समीक्षकों की माने तो करीब 15 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही श्रीदेवी के लिए इससे बढ़िया और जोरदार कमबैक नहीं हो सकता था। कुल मिला कर कहा जा सकता है कि फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X