श्रीदेवी के बहन के किरदार में नजर आई अभिनेत्री सुजाता कुमार का कैंसर के कारण निधन
Recommended Video

फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में नजर आई एक्ट्रेस सुजाता कुमार का देहांत हो गया है। बता दें कि वो कैंसर से जूझ रही थी और उनका काफी समय से इलाज चल रहा था। सुजाता बहुत समय से संघर्ष कर रही थी और हर रोज कैंसर से जिंदगी के लिए लड़ रही थी और बाद मे वो जिंदगी की लड़ाई हार गई। इस बात की जानकारी उनकी बहन सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर दी। सुचित्रा उनकी बहन है और वो फेमस अभिनेत्री और गायक भी है..
उनका कहना है कि 19 अगस्त रात 11.30 पर उनका देहांत हो गया था। सुजाता का निधन होने के बाद ये खबर फैल गई और पूरे फिल्म जगत मे शोक का माहौल है।

सुजाता एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ साथ एक उम्दा इंसान थी और लोग उनका काफी ज्यादा पसंद करते थे। उनके अभिनय की लोग काफी ज्यादा तारीफें करते थे।
कैंसर से लड़ रही जंग हारने के बाद इस फिल्मी दुनिया से एक और सितारहे ने विदा ले ली है जो कि काफी दुखद है। उन्होने कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications











