बहुत अलग किस्म की फिल्म है 'फांइडिंग फेनी'

बहुत अलग किस्म की फिल्म है 'फांइडिंग फेनी', यह कहना है आने वाली फिल्म 'फांइडिंग फेनी' के हर कलाकार का। अर्जुन कपूर हो या फिर दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया हो या फिर पंकज कपूर.. सभी का कहना है कि होमी अदजानिया की फिल्म 'फांइडिंग फेनी' एक अलग तरह कि लवली फिल्म है।

सभी का कहना है कि यह एक गैरपारंपिरक बॉलीवुड फिल्म है, जो अंग्रेजी भाषा में बनाई गई है। फिल्मकार होमी अदजानिया ने पांच कलाकारों को लेकर यह फिल्म बनाई है, जिनमें से तीन अनुभवी कलाकार और दो बॉलीवुड के नए उभरते अभिनेता हैं।

जानिए हॉट अदाकारा डिंपल ने क्यों की फिल्म 'फांइडिंग फेनी'?

फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है शुरुआत में मैं थोड़ा डरा हुआ था और फिल्म करने से हिचक रहा था। लेकिन फिल्म शुरू होने के बाद मैं यह जानकर बेहद खुश हुआ कि एक अंग्रेजी फिल्म करने का फैसला करके मैंने बहादुरी का काम किया है, जो कि एक गैरपारंपरिक फिल्म है।"

'फांइडिंग फेनी' एक गैरपारंपरिक फिल्म है

तो वहीं फिल्म की अभिनेत्री दीपिका का कहना है कि होमी की फिल्म हमेशा से अलग होती है इसलिए जब मुझे इस फिल्म के लिए एप्रोच किया गया तो सच बताऊं मैंने कहानी सुने बिना ही हां कर दी।

तो वहीं डिंपल का कहना है कि कि उन्हें फिल्म की पटकथा 'उत्कृष्ट' और अपनी भूमिका 'प्यारी' लगी। इसलिए उन्होंने फिल्म के हां बोला। मालूम हो कि होमी की फिल्म 'फांइडिंग फेनी' 12 सितंबर को रिलीज हो रही है, जिसमें दीपिका,अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में दो गाने हैं जो कि पहले ही हिट हो चुके हैं। फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रिलीज होगी।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/v-5oqaPCv9M?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X