..................... England cricketer Sam Curran got engaged to actress Isabella Grace, romantic pictures went viral - Hindi Filmibeat

27 साल के इस क्रिकेटर ने मशहूर एक्ट्रेस से की सगाई, लिप लॉक करते हुए सोशल मीडिया पर किया ऐलान

Sam Curran

Cricketer Sam Curran Engagement: इस वक्त एक मशहूर क्रिकेटर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अपनी खूबसूरत गर्लफ्रेंड के साथ सगाई करने वाले इस क्रिकेटर को लोग बेहद पसंद करते हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कभी वो अपनी गर्लफ्रेंड को बैठकर अंगूठी दे रहे हैं तो कभी लिप ल़ॉक कर रहे हैं।

दरअसल ये कोई इंडियन क्रिकेटर नहीं बल्कि इंग्लैंड के शानदार ऑलराउंडर सैम करन हैं। जी हां, सैम ने 20 नवंबर, 2025 को अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस इसाबेला ग्रेस के साथ अपनी सगाई कर ली और तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।

रोमांटिक तस्वीरें

27 साल के सैम करन ने सगाई की बेहद रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं जो कि आग की तरह वायरल हो रही हैं। इसाबेला ग्रेस लंदन में रहने वाली एक स्क्रीन और थिएटर अभिनेत्री हैं। ग्रेस ना सिर्फ एक्टिंग करती हैं बल्कि वो राइटर हैं और एथलेटिक्स में भी काफी शानदार हैं।

क्रिकेटर के सगाई वाले लुक की बात करें तो इस दौरान सैम करन ने काली जैकेट और पैंट पहनकर प्रपोज़ किया जबकि ईसाबेला को सफ़ेद रंग की जैकेट में देखआ जा सकता है। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें काफी शानदार लग रही हैं। सगाई के बाद फैंस इन तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं और लगातार बधाई दे रहे हैं।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

सैम करन ने कम उम्र में अपनी डेब्यू इंग्लैंड के लिए किया था। सगाई की तस्वीरों पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''भाई वो तो 50 की लग रही है।'' एक ने लिखा, ''मार्कस स्टॉइनिस रो रहा है।'' एक ने लिखा, ''बधाई हो भाई।'' एक ने लिखा, ''दोनों लोग साथ में शानदार लग रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''नई इनिंग की शुरुआत।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग इस तरह से बधाइयां दे रहे हैं। देखिए सैम करन और मंगेतर की तस्वीरें...

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X