OMg..इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने लिखा I Love Katrina और कर ली आत्महत्या

इंदौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले 22 वर्षीय छात्र ने कैटरीना कैफ के प्यार में अपनी जान दे दी। जी हां, उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आई लव कैटरीना लिखा हुआ है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। मूलतः वह स्टूडेंट बिहार, जिला बांका का रहने वाला था।

katrina kaif

बॉलीवुड एक्टर- एक्ट्रेसस का युवा वर्ग पर हमेशा से गहरा प्रभाव रहता आया है। रेखा से लेकर श्रीदेवी और काजोल के प्यार में लड़के दिवानगी की हद तक गए हैं। कभी उनके नाम खून से खत लिखना, कभी हाथ की नस काट लेना, कभी एक्ट्रेस के घर के सामने टिके रहना। लेकिन समय के साथ दिवानगी की घटनाएं कम होती गई। अब लोग अपनी पसंद और दिवानगी सोशल साइट पर कहकर बयान कर देते हैं।

बहरहाल, इस घटना को पढ़कर आप भी समझ जाएंगे कि अभी भी दिवानगी में जान दे देने जैसी घटनाएं पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।

छात्र के रूम में राजन, नवरतन और अनिकेत नाम के छात्र भी रहते थे। जिन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। कॉलेज में मेकेनिकल ब्रांच के छात्रों का कैम्पस था। उस दिन सब कॉलेज गए थे, जब छात्र ने यह कदम उठाया। शाम के वक्त जब बार-बार खटखटाने के बाद भी जब राहुल ने दरवाजा नहीं खोला तो दोस्तों ने खिड़की से देखा। कमरे में राहुल फांसी के फंदे पर टंगा था। छात्रों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दरवाजा तोड़कर राहुल को उतारा गया।

पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दे दी है। वहीं, शव के पास से एक सुसाइड नोट पड़ा मिला, जिस पर लिखा था कि, ''आई लव कैटरीना। वन डे आई विल मीट (मीट शब्द को पेन से काट दिया।)। फिर लिखा कि मेरा सारा पैसा तुम लोग सबको दे देना, जिनसे मैंने लिया है। शुभम गुप्ता भैया का भी पैसा बाकी है। तुम रवि, पापा से लेकर। सब मिलकर खुश रहना। सॉरी दोस्त...बी हैप्पी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X