सुशांत सिंह राजपूत के पिता से ED की पूछताछ, बयान हुए दर्ज- रिया पर 15 करोड़ हड़पने का आरोप
सुशांत सिंह राजपूत केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जोरशोर से अपना काम कर रही है। रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को दिल्ली में सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण कुमार सिंह का बयान रिकॉर्ड कर लिया है। सुशांत के पिता ने कुछ बैंक स्टेंटमेंट भी जमा कराए हैं। इस केस के सिलसिले में अब तक कई लोगों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया जा चुका है।
बता दें, सुशांत के परिवार ने रिया और उसके परिवार पर सुशांत के 15 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया था। जिसे लेकर ईडी की जांच चल रही है।

सुशांत के पिता से ईडी की पूछताछ 4 घंटों तक चली, जिसमें उनके सुशांत की सपंत्ति को लेकर कई सवाल किये गए। साथ ही पूछा गया कि उन्हें रिया चक्रवर्ती पर शक क्यों है! टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच एजेंसी ने सुशांत के पिता से पूछा है कि वह कैसे जानते हैं कि उनके बेटे के बैंक अकाउंट्स 15 करोड़ रुपए निकाले गए और ये पैसे रिया चक्रवर्ती ने ही निकाले। पिता ने बताया कि सुशांत के अकाउंट की नॉमिनी बड़ी बहन प्रियंका थी।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications