..................... Neil Nitin has an important role in 'Fashion' | 'फैशन' में अहम किरदार निभाएंगे नील - Hindi Filmibeat

अब गाना भी गाएंगे नील नितिन

By अरविंद मिश्र

अभिनय से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले गायक स्वर्गीय मुकेश केपोते और नितिन मुकेश के बेटेनील नितिन मुकेश अब गाएंगे भी. नितिन अपने साक्षात्कार में ने बताया कि वह आने वाले समय में वह एक फिल्म में गाना भी गा रहे हैं. अभी वे फिल्म का नाम मीडिया को नहीं बताना चाहते.

वैसे ओ माई जॉनी और फैशन उनकी आने वाली फिल्में हैं. निर्देशक श्री राम राघवन की फिल्म जॉनी गद्दार में निगेटिव रोल करके चर्चा में आए गायक मुकेश के पोते नील नितिन मुकेश का कहना है कि मधुर भंडारकर की फिल्म बनाने शैली बॉलीवुड के बाकी निर्देशकों से अलग है. उन्होंने कहा कि मधुर की आगामी फिल्म फैशन में वह काफी महत्वपूर्ण किरदार अदा कर रहे हैं.

फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा कुछ बताने से इनकार करते हुए उन्होंने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी मधुर के कैमरे की नज़र एक नई बिरादरी पर है. इस बार वह फैशन जगत और रैंप के पीछे की हकीकत से दर्शकों को रूबरू कराए.

निगेटिव रोल से करियर शुरुआत करने के सवाल पर उनका कहना था कि आजकल दर्शक आपका अभिनय देखते हैं, न कि आपने किस तरह का रोल किया है. वैसे भी मल्टीप्लेक्स कल्चर आने के बाद तो हर अभिनेता किरदारों को लेकर नये तरह के प्रयोग कर रहा है.

स्टारपुत्रों का फिल्मों में ही करियर बनाने पर नील का कहना था कि इसमें कुछ गलत नहीं है. जब खिलाड़ी का बेटा खिलाड़ी बन सकता है, राजनीतिज्ञ का बेटा राजनीति में जा सकता है तो अभिनेता का बेटा अभिनेता भी बन सकता है.




Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X