इस मशहूर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को मिला सैफ अली खान का केस? अब हमलावर की खैर नहीं!

Encounter Specialist Daya Nayak- सैफ अली खान इस वक्त लीलावती अस्पताल में भर्ती है और लगातार उनका इलाज चल रहा है। लेकिन इस बीत महाराष्ट्र पुलिस इस केस को लेकर काफी सतर्क है।
बता दें कि अभिनेता के घर में घुसपैठिए आए थे और उनपर चाकू से हमला भी किया था जिसके बाद वो घायल हो गए हैं। इस वक्त सैफ अली खान के इस केस पर पुलिस काफी मेहनत कर रही है और जो बात अब सामने आई है वो राहत वाली है। सैफ अली खान के आरोपियों के अब खैर नहीं क्योंकि ये केस मशहूर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैंडल कर रहे हैं।
दया नायक करेंगे जांच
रिपोर्ट्स की मानें तो महाराष्ट्र सरकार ने इस के को पूरी तरह से एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक के हाथ में दे दिया है। वो इसको केस को हैंडल करेंगे। उनका एक वीडियो भी इस लीलावती अस्पताल के बाहर से वायरल हो रहा है। खबरें हैं कि सैफ अली खान पर इस हमले के बाद पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ की जा रही है।
चोरी के इरादे से घुसपैठ
कहा जा रहा है कि घुसपैठिए चोरी के इरादे सैफ अली खान के घर में घुसे थे। इस दौरान जब सैफ और उनकी झड़प हुई तो वो दोनों बच्चों के रूम में थे। करीना कपूर खान भी इस हमले के बाद काफी सदमें में हैं।
बॉलीवुड से लेकर साउथ तक.. सैफ अली खान को लेकर सितारे रिएक्शन दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि केस क्या नया मोड़ लेता है।
फिलहाल आप देखिए दया नायक का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











