ना राजा पसंद आया और ना ही नटवरलाल, बुरी तरह फ्लॉप
शुक्रवार को रिलीज हुई इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटड फिल्म 'राजा नटवरलाल' लोगों को आकर्षित करने में नाकाम साबित हुई है जिसका नतीजा हुआ कि फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है। फिल्म ने दो दिनों में मात्र 11 करोड़ रुपये कमाए।
आपको जानकर हैरत होगी कि यूटीवी मोशन पिक्चर्स की 35 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म शुक्रवार को देश भर में 2,000 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। मल्टीमीडिया कंबाइंस के राजेश थडानी ने मीडिया को बताया, "पहले दो दिनों में फिल्म ने 11 करोड़ रुपयों की कमाई की। सप्ताह भर में इसे 20 करोड़ तक कमाई करनी चाहिए।"
फिल्म 'राजा नटवरलाल' लोगों को आकर्षित करने में नाकाम साबित हुई
समीक्षकों ने फिल्म के निर्देशक कुणाल देशमुख और अभिनेता इमरान हाशमी और पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा मलिक की काफी आलोचना की है। व्यापार विशेषज्ञ कोमल नहाटा ने ट्विटर पर लिखा, "राजा नटवरलाल' का ड्रामा मनोरंजक तो है, लेकिन रोमांस और संगीत कमजोर है। फिल्म दर्शकों को बांध नहीं पाती।"
Review: ना हंसाती है..ना रूलाती है लेकिन टाइमपास है 'राजा नटवरलाल'
ग परेश रावल और के के मेनन जैसे मंजे हुए अभिनेताओं की मौजूदगी भी अपना कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि फिल्म से लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं।
इमरान के फैंस के लिए यह काफी कष्टकारी है क्योंकि इमरान की फिल्में लीक से हटकर होती है जिसका संगीत और रोमांस फिल्म की यूएसपी होती है लेकिन इस बार इमरान की फिल्म में ना तो लोगों को रोमांस मिला, ना संगीत यहां तक कि फिल्म के नाम के मुताबिक ना तो फिल्म में राजा दिखा और ना ही उसकी नटवरलालगिरी।


Click it and Unblock the Notifications












