OUCH: अजय देवगन की बादशाहो में एक ही चीज़ ढंग की थी अब वो भी नहीं बची
अजय देवगन, इलियाना डीक्रूज़, ईशा गुप्ता, इमरान हाशमी, संजय मिश्रा और विद्युत जामवाल स्टारर बादशाहो की अब तक की सबसे अच्छी बात थी कह दूं तुम्हें रीमिक्स गाना जो इमरान और ईशा पर फिल्माया गया था।
हालांकि गाना इतना काबिले तारीफ नहीं था लेकिन फिल्म से जुड़ी अब तक की सबसे अच्छी चीज़ थी। लेकिन अब सूत्रों की मानें तो वो भी फिल्म से हटा दी गई है।

अब ऐसा क्यों किया गया है इसकी कोई जानकारी किसी को नहीं है। फिल्म 1 सितंबर को रिलीज़ हो रही है और शुभ मंगल सावधान के साथ क्लैश हो रही है।
हाल ही में वरूण धवन की जुड़वा 2 का चलती है क्या 9 से 12 रिलीज़ हुआ जो लोगों को काफी पसंद नहीं आया। लेकिन इमरान - ईशा का कह दूं रीमिक्स लोगों को पसंद आ रहा था।
अब उनका ये गाना फिल्म में देखने को नहीं मिलेगा इससे फैन्स काफी निराश हैं। वैसे हाल ही में कुछ रीमिक्स गानों ने लोगों की प्लेलिस्ट पर कब्ज़ा ज़रूर किया -


Click it and Unblock the Notifications
