नागपुर में जिम प्रशिक्षकों ने इमरान हाशमी का पुतला जलाया

By Jaya Nigam

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में जिम प्रशिक्षकों ने बॉलीवुड किसर इमरान हाशमी के पोस्टर पर कालिख पोती और पुतला जलाया। जिम प्रशिक्षक इमरान हाशमी द्वारा भंडारकर की हालिया रिलीज फिल्म दिल तो बच्चा है जी नें निभाई गई जिम प्रशिक्षक की भूमिका से ये लोग बेहद नाराज थे।

लोगों ने नागपुर के स्मृति सिनेमा हाल में घुसकर फिल्म के पोस्टर फाड़ डाले और हाशमी के विरोध में जम कर प्रदर्शन किया। प्रशिक्ष कों ने हॉल वालों से फिल्म से इमरान हाशमी का रोल हटाने की मांग की क्योंकि फिल्म में उन्हे बेहद आशिक मिजाज दिखाया गया है, जो जिम प्रशिक्षकों को अपने पेशे के लिए नागवार गुजर रहा है। हॉल के मा लिक ने ऐसा करने से जब इंकार किया तो भी उन्होने हॉल में तोड़-फोड़ मचाना जारी रखा।

वैसे इस इलाके में हाशमी के किसी रोल के लिए इतना गुस्सा पह ली बार देखा गया है। इससे पहले हाशमी की फिल्म वंस अपॉन टाइम यहां भी रिलीज हुई थी और उसने बढ़िया व्यवसाय किया था। इससे पहले हाशमी की भूमिका को लेकर इतना गुस्सा देश के किसी भी हिस्से में नहीं देखा गया। इमरान हाशमी बॉलीवुड में सीरियल किसर के नाम से मशहूर हैं और उन्हे लगभग हर फिल्म में ऐसे ही रोल मिलते हैं। फिल्म दिल तो बच्चा है जी में भी उन्होने ऐसे ही आशिकमिजाज लड़के का किरदार किया है जो पेशे से जिम प्रशिक्षक है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X