घनचक्कर ने पहले दिन कमाये 7.2 करोड़ रुपये
बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म घनचक्कर ने पहले दिन 7.2 करोड़ रुपये की कमाई की। जबकि फिल्म की लागत 20 करोड़ है। शादी के बाद विद्या की पहली फिल्म रिलीज हुई है लेकिन इसे आशातीत सफलता नहीं मिली है। लोगों ने भी फिल्म के बारे में अच्छी प्रतिक्रियाएं नहीं दी है। लोगों को ना तो फिल्म की कॉमेडी समझ में आयी और ना ही इमरान-विद्या का अभिनय।
कुल मिलाकर यह फिल्म अपनी पूरी लागत वसूल ले यही बड़ी बात है। हालांकि फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं रखी गयी थी। यूटीवी मोशन के हेड सिद्धार्थ रॉय कपूर ने जमकर फिल्म के प्रमोशन पर पैसा बहाया है, बावजूद इसके फिल्म की बेकार की कहानी ने दर्शकों को निराश ही किया है। आलोचकों ने भी फिल्म की खराबी का ठिकरा निर्देशक और लेखक के सिर पर फोड़ा है।
फौरी तौर पर लोगों को फिल्म की लचर कहानी और सितारों की ओवरएक्टिंग मुख्य रूप से खराबी के रूप में दिखायी दी हैं। फिल्म देखने के बाद लोग पेट पकड़कर हंसते हुए नहीं बल्कि सिर पकड़ कर रोते हुए ज्यादा दिखायी दिये हैं। द डर्टी पिक्चर की हिट जोड़ी विद्या-इमरान ने फिल्म में दर्शकों को निराश ही किया है। लोगों को इस जोड़ी से काफी धमाके की उम्मीद थी लेकिन धमाका तो दूर जोड़ी ने पर्दे पर सुरसरी भी पैदा नहीं की।
आईेये आपको दिखाते हैं घनचक्कर की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











