डॉन बने इमरान..

By Neha Nautiyal

Emraan Hashmi
मुंबई। बॉलीवुड के किसिंग मास्टर इमरान हाशमी अपनी आनेवाली फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में एक अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका में हैं। इमरान कहते हैं कि यह फिल्म उनके करियर में नया मोड़ लाएगी और इस भूमिका के लिए उन्होंने अपने शरीर पर कड़ी मेहनत की है।

उन्होंने यह भी कहा है कि फिल्म में अभिनेता अजय देवगन के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा। इमरान का कहना है, "अजय के साथ काम करना अच्छा अवसर था क्योंकि वह एक महान अभिनेता है। उनके साथ काम करना थोड़ा डराने वाला था लेकिन उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।"

इमरान इससे पहले कई फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं निभा चुके हैं लेकिन वह कहते हैं कि मिलन लूथरिया की फिल्म 'वंस अपोन.' उनके करियर को नया मोड़ देगी। वैसे वह यह भी कहते हैं कि यह फिल्म किसी भी अन्य अंडरवर्ल्ड फिल्म जैसी ही होगी।

वह कहते हैं, "यह फिल्म मेरे कैरियर को नया मोड़ देगी। मैंने ज्यादातर रोमांसप्रधान और भावुक भूमिकाएं की हैं। पर्दे पर अपराधियों या अंडरवर्ल्ड डॉन को एक ही तरह से दिखाया जाता है लेकिन यहां मैंने उनके भावनात्मक पक्ष को उभारने की कोशिश की है। फिल्म में अच्छे गीत हैं, इसलिए इस फिल्म में कई रंग हैं।"

सत्तर के दशक की मुंबई पर आधारित यह फिल्म एक पुलिस अफसर के नजरिए से अंडरवर्ल्ड के बदलते चेहरे को पेश करती है। फिल्म में कंगना रणावत और प्राची देसाई ने भी अभिनय किया है।

इमरान ने इस भूमिका के लिए अपने शरीर पर कड़ी मेहनत की थी। वह कहते हैं कि जब मिलन ने उन्हें पटकथा सुनाई तभी उन्हें लगा कि मार-धाड़ के दृश्यों के लिए मजबूत शरीर होना जरूरी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X