20 मिनट का किसिंग रिकार्ड इमरान-ईशा के नाम

एक बार फिर से बॉलीवुड के किसर बॉय इमरान हाशमी ने किस के मामले में अपना ही रिकार्ड तोड़ डाला। इस बार उन्होंने पांच-दस मिनट नहीं बल्कि पूरे बीस मिनट का रिकार्ड बना डाला है। जो खबरें आ रही हैं उससे मुताबिक इमरान हाशमी ने अपनी आनेवाली फिल्म 'राज 3' में अदाकार ईशा गुप्ता के साथ पूरे 20 मिनट का लंबा किसिंग सीन दिया है। इससे पहले इमरान साहब 'तुम मिले' में सोहा अली खान के साथ काफी लंबा किसिंग सीन दे चुके थे लेकिन 'राज 3' से उन्होंने एक नया ही रिकॉर्ड बना दिया है।

जबकि इससे पहले यह रिकार्ड बॉलीवुड के हैंडसम हीरो रितिक रोशन के नाम था, जिन्होंने काइट्स और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में क्रमश: बारबरा मोरी और कैटरीना कैफ के साथ कीर्तिमान स्थापित किया था। फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा..के किसिंग सींस को भी बॉलीवुड का सबसे लंबा सींस कहा गया था लेकिन जब पर्दे पर फिल्म आयी तो लोगों को सच का एहसास हो गया था। हो सकता है कि इस बार भी इमरान-ईशा के किसिंग सींस को पब्लिसिटी के लिए प्रयोग किया जा रहा हो।

आपको बता दें कि राज 3 भी एक डरावनी फिल्म है जिसमें अभिनेत्री बिपाशा बसु निगेटिव रोल में हैं। फिल्म में इमरान और ईशा ने भी खास भूमिकाएं निभायी हैं। फिल्म का संगीत भी टीआरपी चार्ट में काफी आगे है। फिल्म 7 सितंबर 2012 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X