ये एक्टर कभी भी आलिया भट्ट के साथ नहीं करेंगे रोमांटिक फिल्म!
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड में ऐसा कौन एक्टर होगा, जो आलिया भट्ट के साथ रोमांटिक फिल्म नहीं करना चाहेगा। बहरहाल, ये एक्टर और कोई नहीं बल्कि आलिया के भाई इमरान हाशमी हैं। जी हां, इमरान हाशमी ने कहा कि वे कभी भी आलिया के साथ रोमांटिक फिल्म नहीं करेंगे। ये बहुत अजीब होगा।
मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बनने जा रही बॉयोपिक फिल्म 'अजहर' में मुख्य किरदार निभा रहे इमरान हाशमी ने कहा है कि उन्हें अपनी कजिन आलिया भट्ट के साथ काम करके खुशी होगी। लेकिन वे ऑनस्क्रीस भी सिर्फ आलिया के भाई का किरदार ही निभा सकते हैं।
5 कारण: वरूण-आलिया हैं बॉलीवुड की अगली 'शाहरूख-काजोल' जोड़ी!
इमरान हाशमी ने कहा, मैं क्या कोई भी ऐसा नहीं कर सकता, ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन। बहरहाल, उन्होंने आलिया की सफल फिल्मों पर खुशी जताई और कहा कि आलिया ने काफी कम समय में ऊंचाई पाई है। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि उन्हें 2 स्टेट्स में आलिया बेस्ट लगी थीं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


