विद्या का चूमना इमरान को भारी न पड़ जाये?
पता नहीं लोगों को जो काम करने में डर नहीं लगता है उसे कहने में उन्हें क्यों घबराहट होती है। आप सोच रहे होंगे कि हम क्या बात कह रहे हैं तो साथियों हम बात कर रहे हैं सीरियल किसर इमरान हाशमी की। जो कि हर फिल्म में अपनी अभिनेत्री संग लिपलॉक सीन धडल्ले से देते हैं और उस बारे में बात भी बखूबी करते हैं लेकिन इस बार उनकी बोलती बंद है। जी हां कॉमेडी फिल्म घनचक्कर में इमरान हाशमी ने विद्या संग लिपलॉक सीन दिया है लेकिन उस विषय पर बात करने में उन्हें डर लग रहा है क्योंकि इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं यूटीवी मोशन के हेड और अभिनेत्री विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर।
यह बात इमरान ने घनचक्कर फिल्म की लॉचिंग के मौके पर कही। इमरान ने कहा कि अगर मुझे आगे भी सिद्धार्थ के साथ काम करना है तो बेहतर यही होगा कि मैं अपने और विद्या कि किसिंग सीन पर कोई टिप्पणी ना करूं। खैर इमरान मियां जब आपको विद्या संग सीन देने में कुछ नहीं हुआ तो अब घबराना कैसा?
खैर आपको बता दें कि घनचक्कर एक कॉमिक फिल्म है। फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता हैं। इस फिल्म में संजय दत्त भी एक गेस्ट रोल करने वाले थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संजय दत्त घनचक्कर से बाहर हो गये। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान विद्या ने सिद्धार्थ राय कपूर से शादी की।
गुप्ता ने कहा था कि वो विद्या के काम के प्रति समर्पण से काफी प्रभावित है क्योंकि उन्होंने फिल्म की सारी शूटिंग अपनी शादी से पहले ही कर ली थी। इमरान-विद्या पहली बार किसी कॉमेडी फिल्म में साथ आ रहे हैं। इससे पहले दोनों द डर्टी पिक्चर में साथ आ चुके हैं। फिल्म जबरदस्त हिट थी। विद्या को इस फिल्म से काफी उम्मीदें है क्योंकि उनके हिसाब से लोगों को रूलाने से ज्यादा मुश्किल हंसाना है। विद्या इस फिल्म में एक पंजाबी महिला के रोल में हैं। यह फिल्म 28 जून को रिलीज होगी।
आईये आपको दिखाते हैं कि घनचक्कर की म्यूजिक लांचिग की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications