इमरान हाशमी की पत्नी ने दी तलाक की धमकी, अभिनेता ने बताया किस वजह से हो गई है बोर?

इमरान हाशमी इस वक्त अपनी नई सीरीज द शोटाइम को लेकर खबरों का हिस्सा हैँ। कहां जा रहा है कि सोशल मीडिया पर इस सीरीज को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं। लेकिन इस दौरान इमरान हाशमी ने अपनी पर्नसल लाइफ को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया है।
इस बात को सुनकर आपको ऐसा लगेगा जैसे कि उनकी पर्सनल लाइफ ठीक नहीं है और पत्नी से वो अलग होने वाले हैं। दरअसल इमरान हाशमी ने खुद कहा है कि पत्नी उनको तलाक देने की बात कहती है। जैसे ही ये बयान सामने आया लोग है काफी हैरान हैं और सच्चाई जानना चाहते हैं।
क्यों पत्नी देती है तलाक की धमकी
अभिनेता इमरान हाशमी इस दौरान जेनिस सिक्वेरा से बात कर रहे थे। उन्होने खुलासा करते हुए कहा कि खाने पीने की चीजों को लेकर पत्नी बोर हो चुकी है। इसी वजह से अक्सर वो तलाक देने की बात कहती है। इमरान ने कहा, ''मेरी पत्नी मुझे छोड़ने का सोच रही है।
वह मुझे लगातार धमकी दे रही है, लेकिन अब तक उसने ऐसा नहीं किया है। मैं बीते दो साल से जिस खास डाइट को फॉलो कर रहा हूं, वह वो नहीं खाती। सलाद में एवोकाडो, ब्रसेल्स, स्प्राउट्स, लेटिष, रॉकेट लीव्स होता है। फिर मैं कीमा और शकरकंद लेता हूं। यह दोपहर और रात दोनों वक्त का खाना होता है।" इस खाने से वो बोर चुकी है और इसी वजह से तलाक देने की बात कह रही है।
हालांकि ये बात सही है कि उनकी पत्नी ने ये सब सीरियस होकर नहीं बल्कि मजाक में कहा है। हाल ही में इमरान हाशमी और मौनी रॉय का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अभिनेता को मौनी रॉय के साथ किसिंग सीन देते हुए देखा गया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का कहना था कि इनकी केमेस्ट्री देखने लायक होगी।


Click it and Unblock the Notifications