पर्दे पर उतरेगा Ashok Kharat का कारनामा, मशहूर बॉलीवुड एक्टर निभाएगा फर्जी बाबा का किरदार?
Ashok Kharat Movie: अमीर महिलाओं को फंसाकर उनके साथ रेप करने वाले फर्जी बाबा अशोक खरात के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा। ये कथित बाबा ना सिर्फ महिलाओं को साथ संबंध बनाता था बल्कि उनके वीडियोज भी बना लेता था।

मामले का खुलासा तब हुआ बाबा के वीडियोज सबसे सामने आ गए और एक महिला नेता ने अपना इस्तीफा दे दिया क्योंकि उनका वीडियो भी बाबा के साथ सामने आया था। हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र की एनसीपी नेता रुपाली चाकणकर जो कि महिला आयोग की अध्यक्ष थीं।
अब बाबा को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि हैरान करने वाली है। पता चला है कि इस बाबा के ऊपर एक फिल्म बन रही है जिसमें जबरदस्त एक्टर भी नजर आने वाला है।
कौन सा एक्टर निभाएगा का अशोक खरात किरदार?
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को लेकर सबकुछ तय हो चुका है और इसका नाम 'महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स' होने वाला है। इस फिल्म में अशोक खरात का किरदार निभाते हुए इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं जो कि अपनी किसिंग सीन्स को लेकर जाने जाते हैं। हाल ही में 'महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स' (Maharashtra Epstein Files) फिल्म का ऐलान किया गया है। मेकर्स की मानें तो फिल्म गांधी जयंती वाले दिन यानि 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। इमरान हाशमी स्टारर इस फिल्म को स्वरूप सावंत निर्देशित करने वाले हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लेकर जनता का क्या रिसपॉन्स रहता है। हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि इमरान हाशमी जबरदस्त तरीके से इस किरदार को निभाने वाले हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस खबर के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''वाह। क्या कैरेक्टर पकड़ा है।'' एक ने लिखा, ''रूपाली जी भी भूमिका में दिखेंगी।'' एक ने लिखा, ''बॉलीवुड वालों को script ढूंढने की जरूरत ही नहीं पड़ती, देश में content की कमी नहीं है।'' एक ने लिखा, ''चलो अच्छा है इमरान हाशमी को फिर मौका मिलेगा रोमांस करने का।'' एक ने लिखा, ''टेबल वाले सीन की कल्पना कीजिए।''


Click it and Unblock the Notifications
