इमरान हाशमी 'ज़हर' वाली MAGGI का उठाना चाहते हैं फायदा

[बॉलीवुड समाचार] आज कल अमिताभ बच्चन सहित माधुरी दीक्षित और प्रीती ज़िंटा जैसे सितारे मैगी कंट्रोवर्सी में फंसे हुए हैं। ऐसे में इमरान हाशमी उनकी मुश्किलों को कैश करने वाले हैं। नहीं वो सीधे तौर पर कुछ नहीं करने वाले पर उनकी एक फिल्म इसी मुद्दे पर बनी है और वो इसे जल्द से जल्द रिलीज़ करना चाह रहे हैं।

ऑस्कर विजेता डैनी बॉयल (स्लमडॉग मिलियनेयर) की इस फिल्म टाईगर्स में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका है। फिल्म की कहानी है एक सेल्समैन की जो इंस्टैंट दूध को घर घर जाकर बेचता है। ये पाउडर मां के स्तनपान का ऑप्शन होता है।
[आलिया के साथ काम WRONG HAI...पर हमें देखनी है ये जोड़ियां!]

लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि इस प्रोडक्ट से बच्चों की जान खतरे में है और वो इस पूरे स्कैंडल का परदाफाश करता है। इमरान हाशमी की इस फिल्म ने कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में तारीफें बटोरी हैं और उनकी मानें तो इस फिल्म को रिलीज़ करने का इससे अच्छा मौका नहीं है।

हालांकि फिल्म के बारे में इमरान ने बताया कि फिल्म कई प्रोड्यूसर के आपसी तालमेल के कारण फंसी हुई है और जब तक मामला सुलझ नहीं जाता फिल्म रिलीज़ के लिए यूं ही अटकी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X