भट्ट के कैनवस पिच पर विद्या-इमरान होंगे बोल्ड
एक बार फिर से आपके बोल्ड सितारे यानी की इमरान हाशमी और विद्या बालन साथ-साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं।कहा जा रहा है कि भट्ट कैंप ने एक बोल्ड सब्जेक्ट पर गंभीर फिल्म बनाने की सोची है।
जिसके लिए उन्होने विद्या बालन को साइन किया है जिनके अपोजिट भट्ट कैंप के चहेते इमरान हाशमी होंगे। पहले से ही कहा जा रहा था कि विद्या के साथ इमरान ही हीरों होंगे लेकिन तब इमरान पर सस्पेंस बना हुआ था लेकिन फिलहाल अब नाम पर मुहर लग गयी है।
विद्या जहां पहली बार भट्ट कैंप के साथ काम करने जा रही हैं वहीं दूसरी ओर विद्या-इमान ने साथ में द डर्टी पिक्चर और घनचक्कर जैसी फिल्में की है जिसमें दर डर्टी पिक्टर तो सुपरहिट थी लेकिन घनचक्कर फ्लॉप हो गयी।
शादी के बाद भी काफी सेक्सी है विद्या बालन
विद्या-इमरान को लेकर मुकेश भट्ट फिल्म बना रहे हैं जबकि फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी होंगे जिन्होंने आशिकी 2 बनायी थी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।
भट्ट कैंप की फिल्म से ही पता चल पायेगा कि विद्या की टीआरपी अभी भी बरकरार है कि नहीं क्योंकि शादी के बाद रिलीज हुई फिल्म घनचक्कर तो बुरी तरह से डूब गयी लेकिन इसकी ठिकरा लचर कहानी पर फोड़ा गया था विद्या पर नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
