इमेज से परेशान इमरान हाशमी

इमरान ने कहा है कि अगर सीरियल किसर का यह ठप्पा मेरे नाम से हट जाये तो मैं कुछ अलग तरह की फिल्में करना चाहता हूं। लेकिन मैं कर नहीं पा रहा। चूंकि लोगों ने मुझे सोच लिया है कि मैं बस इसी तरह के किरदार निभा सकता हूं। आपको बता दें कि इस बार उनके साथ मर्डर 2 में मल्लिका नहीं जैकलीन हैं। वे जैकलीन के साथ फिलहाल दो फिल्मों में काम कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मर्डर 2 में भी उन्होंने जैकलीन के साथ कई हॉट दृश्य दिये हैं। भई जब इमरान अपनी हर फिल्म में ऐसे ही दृश्य देते रहेंगे जो जाहिर है कि दर्शक की नजर में वे इस इमेज से कभी बाहर निकल भी नहीं पायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











