सीरियल किसर इमरान की पहली U ग्रेड फिल्म

बॉलीवुड में अपनी सीरियल किसर इमेज की लिए मशहूर एक्टर इमरान हाशमी ने खुद कहा है कि वह जल्द ही U ग्रेड फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इसका सारा क्रेडिट उन्होंने बच्चों को ही दिया है। इस बारे में इमरान का कहना है कि कम से कम मेरी एक ऐसी फिल्म तो होगी जिसे सभी देख सकते हैं।

फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि वह तीन-चार साल पहले जयपुर में शूटिंग कर रहे थे तब कुछ बच्चों ने उनसे कहा कि हमने आपके गाने देखे हैं लेकिन हमारे माता-पिता हमें आपकी फिल्में नहीं देखने देते। तब मैंने कहा था कि यदि एक दिन मुझे अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी तो मैं आप सब के लिए जरूर फिल्म बनाउंगा।

उन्होंने आगे कहा कि लक से मुझे एक ऐसी फिल्म मिल गई है। वैसे अभी तक इस फिल्म की घोषणा नही की गई हा लेकिन इसका निर्माण के पहले के सारे काम शुरू हो चुके हैं। यह हर तरह के दर्शकों के लिए फिल्म है।"

इस फिल्म के बारे में इमरान ने अपनी आने वाली फिल्म 'जन्नत 2' के प्रमोशन के दौरान कही। इमरान इससे पहले फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में नजर आए थे। उन्होंने कहा कि वह समीक्षकों से ज्यादा दर्शकों की राय को महत्व देते हैं।

कुणाल देशमुख के निर्देशन में बनी 'जन्नत 2' 4 मई को पर्दे पर प्रदर्शित होगी। इस फिल्म के साथ इशा गुप्ता भी बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X