कोरोना की चपेट में टाइगर 3 का विलेन, इमरान हाशमी की वजह से रूक सकती है फिल्म की शूटिंग!
देश ने हाल में ही 100 करोड़ लोगों के वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा किया। कोरोना का खतरा खैर अभी भी बरकार है। देशभर में रोजाना कई हजार केसेज आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी भी कोरोना की चपेत में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान हाशमी को कोरोना हो गया है।
टाइगर 3 को लेकर लगातार चर्चा में इन दिनों इमरान हाशमी छाए हुए हैं। इस बीच ऑस्ट्रिया के वियाना में इमरान हाशमी हैं और यहीं वह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो इमरान हाशमी को चार दिन हो चुके हैं, कोरोना की चपेत में आए।

इमरान हाशमी ने बताया कि मुंबई से ऑस्ट्रिया आने व फ्लाइट में सफर करने के दौरान ही वह कोरोना की चपेत में आए हैं। क्योंकि ऑस्ट्रिया पहुंचने के दो दिन के बाद ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल वह कोरोना के चलते क्वारंटाइन में हैं और तमाम सावधानियां बरत रहे हैं।

टाइगर 3 की शूटिंग
बीते कुछ दिन पहले ऑस्ट्रिया, तुर्की जैसे शानदार लोकेशन पर टाइगर 3 की शूटिंग हुई है। सलमान खान और कैटरीना कैफ ने अपने हिस्सी की शूटिंग यहां पूरी कर ली है। हालांकि अभी तक इमरान हाशमी ने टाइगर 3 में होने की खबरों पर ऑफिशियल तौर पर हां नहीं भरी है। लेकिन उनके ऑस्ट्रिया और तुर्की में पहुंचने पर ये माना जा रहा था कि इमरान हाशमी टाइगर 3 के शूट के लिए ही पहुंचे हैं।

इमरान हाशमी ने क्या कहा
इमरान हाशमी से पूछा गया कि क्या वह तुर्की और ऑस्ट्रिया टाइगर 3 के लिए पहुंचे हैं तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कह दिया था कि वह तो सिर्फ शॉपिंग के लिए यहां पहुंचे हैं।

इमरान हाशमी टाइगर 3 के विलेन
लंबे समय से चर्चा है कि सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में इमरान हाशमी खूंखार विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। लेकिन अभिनेता ने इन खबरों पर अभी तक सस्पेंस बनाया हुआ है।

इमरान हाशमी का ओटीटी डेब्यू
इमरान हाशमी, निकिता दत्ता और मानव कौल स्टारर फिल्म 'डिब्बुक: द कर्स इज रियल' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन पर दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म से इमरान हाशमी ओटीटी डेब्यू करने वाले है। 'डिब्बुक' 29 अक्टूबर 2021 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











