अब विद्या के लिए गायेंगे अल्ताफ राजा..
तुम तो ठहरे परदेसी... और पहले तो कभी-कभी गम था.. जैसे गाने गाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले गायक-अभिनेता अल्ताफ राजा की जोरदार वापसी होने जा रही हैफिल्म 'घनचक्कर' से। राजकुमार गुप्ता निर्देशित इस कॉमिक फिल्म में इमरान हाशमी और विद्या बालन लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म के वीडियो के लिए राजकुमार गुप्ता ने इमरान को साइन किया है।
कहा जा रहा है कि गुप्ता खुद अल्ताफ राजा के बहुत बड़े फैन है, इसलिए उन्होंने अल्ताफ को साइन किया है, जबकि कहा जा रहा है कि अल्ताफ, विद्या के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। इसलिए उन्होंने सोचा कि अल्ताफ को विद्या की फिल्म का ऑफर देकर गाना गवाने से बढ़िया क्या हो सकता है, तो उन्होंने तुरंत अल्ताफ को यह ऑफर दिया, जिसके लिए अल्ताफ साहब ने तुरंत हां कर दी।
वैसे इस फिल्म से जुड़ी हर रोज कई रोचक खबरें आती हैं, खबर है कि फिल्म की कहानी में लोकल ट्रेन का काफी महत्व है इसलिए गुप्ता ने अपनी फिल्म का प्रमोशन लोकल ट्रेन में करने की सोची है। इसलिए अब आपके चहेते सितारे इमारन-विद्या लोकल ट्रेन में घूमते नजर आयेंगे।फिल्म के प्रमोशन के लिए देश के चार शहरों की लोकल ट्रेनों को चुना गया है, जिनमें मुंबई, दिल्ली, बंगलुरू, अहमदाबाद, इंदौर और कोलकाता में कोई चार शहर होगा। फिल्म को 28 जून को रिलीज होना है। इस फिल्म में संजय दत्त भी एक गेस्ट रोल करने वाले थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संजय दत्त घनचक्कर से बाहर हो गये। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान विद्या ने सिद्धार्थ राय कपूर से शादी की।


Click it and Unblock the Notifications












