सलमान के टाईगर से टक्कर लेंगे इमरान हाशमी

इमरान ने पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा मुझे लगता है कि मैं एक पॉपुलर होता हुआ एक्टर हूं। और में एक कंसिस्टेंट एक्टर बनना चाहता हूं। अगर किसी की फिल्में एक या दो फिल्में 100 करोड़ का बिजनेस करती हैं और बाकी की फिल्में पांच करोड़ का बिजनेस करती हैं तो वो एवरेज परफॉर्मेंस में नहीं आता।"
इमरान हाशमी ने आगे कहा "मैं बॉक्स ऑफिस पर कंसिस्टेंट रन करना चाहता हूं। अगर मेरी हर फिल्म कम से कम 50 करोड़ का बिजनेस करती है तो बहुत अच्छा है। पैसा लगातार आता रहेगा और 100 करोड़ ही क्यों मैं 500 करोड़ क्लब का मेंबर बनना चाहता हूं। अभी तक मेरी सबसे बड़ी हिट फिल्म ने 60-70 करोड़ का बिजनेस किया है।"
वैल बॉलीवुड के सीरियल किसर को हमारी यही राय है कि 60-70 करोड़ का बिजनेस करने के बाद अब अचानक ही 500 करोड़ का टारगेट सेट करना वाकई काबिले तारीफ है लेकिन इंसान को पैर उतने ही फैलाने चाहिए जितनी चादर हो। नहीं तो तबियत खराब होने के पूरे आसार होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications