रिलीज से एक हफ्ते बदला गया इमरान हाशमी की फिल्म Cheat India का नाम, ये है कारण!

इमरान हाशमी फिल्म फिल्म चीट इंडिया 18 जनवरी 2019 को रिलीज होने वाली है। ठाकरे से क्लैश की वजह से फिल्म एक हफ्ते पहले रिलीज की जा रही है। बहरहाल, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अब सेंसर बोर्ड ने मेकर्स से फिल्म की टाइटल को लेकर भी आपत्ति जताई है और अब फिल्म का टाइटल चीट इंडिया नहीं.. बल्कि Why Cheat India रखा गया है।

फिल्म के प्रोड्यूसर तरूण गर्ग ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बोर्ड से इस टाइटल को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई। शुरु से ही फिल्म की टाइटल यही थी और इसके टीजर, ट्रेलर वैगेरह को भी पास कर दिया गया था। लेकिन बोर्ड ने अंतिम फैसला यही दिया कि फिल्म की टाइटल को बदलना होगा क्योंकि यह कंट्रोवर्शियल और भ्रामक लगता है। ऐसे में सभी ने Why Cheat India को लॉक किया है।

 Cheat India

हालांकि इमरान हाशमी ने कहा कि यह फिल्म कहना ही यही चाहती है कि लोग चीटिंग इसीलिए करते हैं क्योंकि हमारी शिक्षा प्रणाली में छात्रों पर सिर्फ मार्क्स लाने का प्रेशर रहता है। यहां सिखाने की प्रवृति कम है।

बहरहाल, फिल्म का नया लोगो भी रिलीज कर दिया गया है और साथ ही फिल्म की टैगलाइन- नकल में ही अक्ल है.. भी हटा दी गई है। फिल्म का टाइटल बदलने को लेकर इमरान हाशमी ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन देते हुए तंज कसा है। इमरान ने नया पोस्टर शेयर किया है। वहीं कैप्शन में लिखा है- मत पूछो क्याें। लेकिन यह है क्यों। उफ्फ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X