डायन के लिए इमरान ने पहनीं अंगुठियां?
18 अप्रैल को रिलीज होने वाली इमरान हाशमी अभिनित फिल्म 'एक थी डायन' का प्रमोशन जोरों पर हैं। फिल्म की सफलता के लिए रात-दिन एक किये हुए फिल्म की पूरी टीम जोर-शोर से प्रचार में लगी है। लेकिन इस प्रमोशन के दौरान एक बड़ी ही हैरतअंगेज बात देखने को मिली और वो थी अभिेनेता इमरान हाशमी के हाथ में चार अंगुठियां। जिन्हें कि वो लोगों की नजरों और कैमरों से छुपाने की नाकाम कोशिश कर रहे थे।
मीडिया के सवाल पर भी उन्होंने गोल-मोल उत्तर दिया लेकिन अंदर की खबर रखने वाले कुछ ना कुछ जवाब खोज ही लाये। फिल्मी खूफिया विभाग का कहना है कि अभिनेता इमरान हाशमी वैसे तो भूत-प्रेतों पर भरोसा नहीं करते हैं लेकिन इस बार फिल्म की सजीवता ने उन्हें इतना बेकरार कर दिया है जिसके कारण उन्हें भी कुछ-कुछ जादू-टोनों और डायनों पर भरोसा होने लगा है, इन्हीं सबसे बचने के लिए उन्होंने हाथों में अंगूठियां धारण की है।
मालूम हो कि 'एक थी डायन' एक डरावनी फिल्म है जिसकी निर्माता एकता कपूर और विशाल भारद्वाज हैं। फिल्म के निर्देशक कनन अय्यर हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म एक थी डायन कोंकणा सेन के पिता मुकुल शर्मा की कहानी पर आधारित है।फिल्म में इमरान हाशमी एक जादूगर बने हैं। फिल्म में उनके साथ तीन अभिनेत्रियां काल्कि कोचलिन, कोंकणा सेन शर्मा और हुमा कुरैशी काम कर रही हैं। लेकिन फिल्म में डायन कौन बना है इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications












