इमरान हाशमी की जिंदगी भी हुई फिल्मी, बेटे अयान को हुआ कैंसर!

इमरान हाशमी के बेटे अयान के कैंसर ट्यूमर को सर्जरी करके निकालने के बाद अयान के शरीर के बाकी हिस्सों पर कोई बुरा प्रभाव ना पड़े इसलिए सर्जरी के बाद कीमोथैरेपी के सेशन की भी तैयारी की जा रही है। ताकि कैंसर को जड़ से मिटाया जा सके और दोबारा से ये शरीर पर अटैक ना करे। अयान इमरान हाशमी की जान हैं। इमरान अपने बेटे को बहुत प्यार करते हैं और उसकी हर एक छोटी से छोटी तकलीफ को सह नहीं सकते। काफी समय पहले इमरान हाशमी के एक फिल्म दि ट्रेन आई थी जिसमें उनके बेटे को जानलेवा बीमारी होती है। और इतने समय बाद ये कहानी इमरान ही रियल लाइफ स्टोरी बन गयी।
इमरान हाशमी के फैंस चाहते हैं कि उनके बेटे का इलाज सफलतापूर्वक हो जाए और वो जल्द से जल्द ठीक हो जाए। इमरान बॉलीवुड के एक बेहतरीन एक्टर हैं और उनकी एक्टिंग के काफी लोग फैन हैं। लेकिन परिवार के इस मुश्किल समय में इमरान हाशमी काफी परेशान चल रहे हैं और अपने काम को एकदम साइड किये हुए हैं। उम्मीद है कि इमरान के परिवार पर आई ये मुश्किल जल्द ही टल जाएगी और वो दोबारा से स्क्रीन पर दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आएंगे। वनइंडिया परिवार की तरफ से इमरान और उनके पूरे परिवार को इस मुश्किल समय को झेलने के लिए ढ़ेर सारी दुआएं।


Click it and Unblock the Notifications











