बेटे की बीमारी के समय किसी Angel की तरह आगे आये थे अक्षय कुमार : इमरान हाशमी

Akshay Kumar

साल 2015 में इमरान हाशमी को बेटा अयन को कैंसर होने की बात का पता चला था। करीब 5 सालों तक कैंसर से लड़ाई, कई ऑपरेशन और कीमो थेरेपी के बाद आखिरकार 2019 में अयन को कैंसरमुक्त घोषित किया गया। इस दौरान एक पिता होने की वजह से इमरान किस दौर से गुजरे होंगे, इस बात का अंदाजा हम आसानी से ही लगा सकते हैं। इस दौर में बॉलीवुड के कई लोगों ने इमरान की हिम्मत बढ़ाई और उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया था। लेकिन जिस हाथ ने सबसे पहले उनके कंधे पर थपकी दी थी, उस हाथ को इमरान कभी नहीं भूल सकते हैं। यह हाथ किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का था। इस बात का खुलासा इमरान हाशमी ने कुछ दिनों पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान किया।

सबसे पहला फोन अक्षय ने किया था :
अपनी फिल्म 'सेल्फी' के प्रमोशन के दौरान इमरान हाशमी ने मीडिया को दिये इंटरव्यू में कहा, "पिछले कुछ सालों के दौरान मैं अक्षय कुमार को ठीक से जान पाया हूं। मैं उन्हें एक फैन की तरह फॉलो करता हूं। उन्हें काफी पसंद करता हूं।" इमरान ने आगे कहा, "मेरे बच्चे की जब तबीयत खराब हुई थी, तब सबसे पहला कॉल अक्षय कुमार का ही आया था। वह पहले दिन से ही मेरे साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने मेरे परिवार की भी हिम्मत बढ़ाई है। उस समय मैं अक्षय को अच्छी तरह से नहीं पहचानता था। लेकिन जब लोगों का अच्छा समय होता है तो वे काफी लोगों से घिरे रहते हैं। लेकिन जब बुरा वक्त आता है, तब कुछ इंसान किसी एंजल की तरह आकर आपके साथ खड़े होते हैं। अक्षय मेरे जीवन में उसी तरह से आए थे।"

सेल्फी में नजर आने वाले हैं साथ :
अक्षय कुमार जल्द ही इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'सेल्फी' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले महीने यानी फरवरी में रिलीज होने वाली है। फिल्म के पोस्टर से ही पता चलता है कि इस फिल्म में इमरान हाशमी किसी पुलिस अधिकारी का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'रामसेतु' के बाद 'सेल्फी' ही अगली रिलीज होने वाली फिल्म है। कॉमेडी ड्रामा इस फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के साथ नुसरत भरुचा और डायना पैंटी भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 2019 में बनी मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का हिंदी रीमेक है।

Read more about: akshay kumar emraan hashmi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X