इमरान हाशमी से होगी रानी मुखर्जी की भिड़ंत- 'द बॉडी' के पोस्टर से कर दिया एलान
अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 का ऐलान जब हुआ था तब से लोग इसको लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब इस फिल्म की सोलो रिलीज नहीं होगी क्योंकि रानी मुखर्जी से टक्कर लेने के लिए अभिनेता इमरान हाशमी ने धमाकेदार एंट्री मार दी है। गौरतलब है कि आज उन्होन अपनी फिल्म द बॉली की रिलीज डेट रिवील की है।
जी हां इमरान हाशमी की ये फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होगी और मर्दानी 2 के लिए भी रानी मुखर्जी पहले ही ऐलान कर चुकी हैं कि फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होगी।

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनो की भिड़ंत किस अंदाज में होगी। इमराम हाशमी ने रिलीज डेट के साथ एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें खून फैला हुआ नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि इस फिल्म का हिस्सा ऋषि कपूर भी होगे जो कि पहली बार इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। इन दोनो के अलावा दिसंबर में ये फिल्में भी आने वाली हैं। देखिए लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications











