इमरान हाशमी की अगली फिल्म..शानदार..जबरदस्त..और सबसे अलग
इमरान हाशमी अपने प्रोड्क्शन तले अगली फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं जिसका नाम चीट इंडिया होगा। इस फिल्म के लिए इमरान हाशमी टी-सीरिज और Ellipsis एंटरटेनमेंट के साथ पार्टनरशिप की है और इसमें इमरान हाशमी का लीड रोल होगा।
चीट इंडिया को गुलाब गैंग डायरेक्टर सौमिक सेन डायरेक्ट करेंगे। फिल्म भारतीय शिक्षा पद्धति में क्राइम पर आधारित होगी जो एक तरह से अब माफिया का रूप ले चुकी है। चीट इंडिया के बारे में इमरान हाशमी ने बात की।

उन्होंने कहा कि "मैं जानता हूं कि इस विषय से कई छात्र और यूथ कनेक्ट करेंगे। चीट इंडिया' की स्क्रिप्ट और टाइटल दोनों ही दमदार है। पिछले कुछ दिनों में पढ़ी जबरदस्त कहानियों में से एक है ये और मेरे फिल्मी करियर का यादगार रोल साबित होने वाला है।"
फिल्म के डायरेक्टर सौमिक सेन ने कहा कि "ये फिल्म प्रत्येक भारतीय स्टुडेंट के लिए है जो प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में खुद को उत्कृष्ट बनाने के लिए जूझ रहा है। आज के युवा 'चीट इंडिया' से खुद को आसानी से जोड़ सकेंगे।" इमरान हाशमी खुद भी इस फिल्म को करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications