इमरान हाशमी ने कर ली 21 नवंबर की BOOKING, टाईगर्स का वर्ल्डवाइड रिलीज़
जब से नेटफ्लिक्स ने भारत में कदम रखा है तब से डिजिटल सिनेमा की कीमत बहुत ज़्यादा बढ़ गई। इसके बाद हॉटस्टार, अमेज़न प्राइम, वूट, ज़ी 5, ऑल्ट बालाजी जैसे ऑनलाइन डिडिटल चैनल की कीमत भी बढ़ी। धीरे धीरे, ऐसे सीरियल और फिल्में बनने लगे जो केवल यहीं पर रिलीज़ किए जाए।
अब ज़ी 5 लेकर आए हैं टाईगर्स नाम की फिल्म जिसमें इमरान हाशमी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म ज़ी 5 पर 21 नवंबर को रिलीज़ हो रही है और माना जा रहा है कि फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। फिल्म को डायरेक्ट किया है ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले डायरेक्टर डैनिस तानोविक ने। उन्होंने ऑस्कर जीतने वाली फिल्म नो मैन्स लैंड का भी निर्देशन किया है।

फिल्म में इमरान हाशमी एक सेल्समैन की भूमिका में दिखाई देंगे और फिल्म का कैप्शन है - एक ऐसा परिवार जो कि सच की जीत के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देता है। वहीं फिल्म की टैगलाइन एक सवाल उठाती है - क्या एक सेल्समैन, एक हीरो बन सकता है?
इस मामले में सबसे तेज़ था नेटफ्लिक्स जिसने विकी कौशल और अंगीरा धर के साथ, लव पर स्क्वैयर फुट रिलीज़ की। इसके बाद, करण जौहर, अनुराग कश्यप, ज़ोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी फिर से एक साथ आए लस्ट स्टोरीज़ के साथ। फिल्म बॉम्बे टॉकीज़ सीरीज़ की अगली कड़ी थी जहां केवल वासना से संबंधित चार कहानियां थीं।
बॉलीवुड में फिल्ममेकर्स की एक शिकायत हमेशा रहती है। वो ये है कि एक एक्टर जैसे ही स्टार बन जाता है वो चैलेंज वाले रोल लेना बंद कर देता है। लेकिन इमरान हाशमी ये साबित कर चुके हैं कि वो चैलेंज लेने से नहीं डरते हैं। देखते हैं उनका ये एक्सपेरिमेंट कितना काम आता है।
वैसे हाल फिलहाल में कई ऐसे एक्टर हैं जो या तो रिस्क उठा चुके हैं या उठाने वाले हैं -


Click it and Unblock the Notifications












