इमरान के लक्ते जिगर अयान का ट्यूमर ऑप्रेशन सफल, हालत पहले से बेहतर
इमरान के मुताबिक अयान के लीवर से ट्यूमर निकाल दिया गया है और डॉक्टरों ने कहा है कि अब अयान खतरे से बाहर है।
इमरान की छलकती आंखे उनके ज्जबात बयां करने के लिए काफी थे। इमरान ने कहा कि मेरा चार साल का बेटा अयान एक रीयल फाइटर और हीरो है।
आज डॉक्टर्स की वजह से वह सही सलामत है, मेरा थैंक्यू कहना उन सब के लिए काफी छोटी बात होगी। मैं बस यही कहता है कि आप लोग प्लीज मेरे बेटे अयान के लिए दुआ कीजिये।
आपको बता दें कि इमरान को जैसे ही अपने बेटे की बीमारी का पता चला वह बेहद ही टूट गये थे उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि अब वह क्या करें। इमरान ने अपनी कई पिल्मों की शूटिंग को बीच में ही रोक दिया था।
इमरान ने अपनी यह परेशानी अपने करीबी रिश्तेदार महेश भट्ट को बतायी और महेश ने यह जानकारी मीडिया में दी। महेश ने कहा था कि अयान का कैंसर जानलेवा है लेकिन अपनी पहली स्टेज पर है, इसलिए इसका जल्द से जल्द ऑप्रेशन करना होगा और आज वह ऑप्रेशन हुआ और सफल हुआ। फिलहाल अयान की तबियत ठीक बताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications












