First Look- फिल्म 'हरामी' में नजर आएंगे इमरान हाशमी- फर्स्ट लुक देख पागल हुए फैंस
काफी समय से इंडस्ट्री में किसी तरह की फिल्म की रिलीज थिएटर में देखने को नहीं मिली है और इसका कारण है कोरोना वायरस। लेकिन आए दिन किसी ना किसी फिल्म के बारे में लोगो को खबरें मिलती रहती हैं कि ये फिल्म आने वाले समय में धमाका करेगी। अब बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी को लेकर इक फिल्म का नाम सामने आया है और इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'हरामी' की जिसमें इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं।
खुद इमरान ने इसका पहला लुक साझा किया है। अभिनेता अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला लुक साझा किया, जिसमें वह बिल्कुल नए अवतार में दिखाई दे रहे हैं। इस लुक की बात करें तो इमरान हाशमी के बाल काफी ज्यादा लंबे हैं, बढ़ी हुई दाढ़ी, आखों पर चश्मा गले में सोने की चेन पहने नजर आ रहे हैं।

जैसे ही ये लुक सामने आया उनके फैंस पागल हो गए हैं और एक बार फिर से उनकी फिल्म के लिए उत्सुक हैं। इमरान को लेकर मशहूर है कि इनके फिल्म की कहानी के साथ साथ गाने भी काफी दमदार होते हैं।
इसके अलावा खबर है कि फिल्म को बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2020 में मुख्य प्रतियोगिता खंड का हिस्सा बनने के लिए भी चुना गया है।
इस खबर पर इमरान का रिएक्शन आया था और उन्होने कहा कि उनको फिल्म की कहानी काफी ज्यादा पसंद आई है। इमरान ने पहले भी काफी धमाकेदार फिल्में दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications