फिल्म का पहला #Poster रिलीज़ और 10 मिनट में सबने उड़ाया मज़ाक
इमरान हाशमी की फिल्म कैप्टन नवाब का पहला पोस्टर रिलीज़ किया गया। फिल्म खुद इमरान हाशमी प्रोड्यूस कर रहे हैं। पोस्टर शानदार लगा। इमरान हाशमी आधी पाकिस्तानी आर्मी की ड्रेस में थे और आधा भारतीय सेना की ड्रेस में।
एक तरफ भारत का झंडा है और दूसरी तरफ पाकिस्तान का। सबको पोस्टर बहुत ही पसंद आया। फिर 10 मिनट के अंदर ही पोस्टर ट्रेंड होने लगा और लोग मज़ाक उड़ाने लगे।

हुआ यूं कि एक वीडियो गेम था और इमरान हाशमी का पोस्टर, उसके कवर से कॉपी किया गया था। बस फिर क्या था लोगों ने फिर एक बार बॉलीवुड और उसकी कॉपी करने की आदत को पकड़ लिया।
लेकिन ना पहली बार इमरान हाशमी ने ऐसी गलती की है ना ही वो इस गलती में इकलौते हैं। क्योंकि अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक सब कहीं ना कहीं ये गलती दोहरा चुके हैं जहां उनकी फिल्म का पोस्टर किसी ना किसी से मिलता हो।
[#LEAKED: अगर ये है ट्यूबलाइट की कहानी तो ज़बर्दस्त है फिल्म!]
अक्सर ही हो जाती है 'कॉपी'अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक और शाहरूख से लेकर ऋतिक तक सबकी फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं सलमान खान ने तो हद ही कर दी है। उनकी फिल्म प्रेम रतन धन पायो तो पूरी हम दिल दे चुके सनम की कॉपी थी। पोस्टर से लेकर सीन तक। देखिए यहां--->[प्रेम रतन धन पायो में सब कुछ हम दिल दे चुके सनम से कॉपी! ]


Click it and Unblock the Notifications


















