टाईगर 3 के लिए इमरान हाशमी का एंट्री सीन, इतने करोड़ में हो रहा है शूट, सलमान - कैटरीना से टक्कर

यशराज फिल्म्स की टाईगर 3 के अगले शेड्यूल की तैयारी चल रही है जो अगर खबरों की मानें तो 23 जुलाई से शूट होना है। इस शेड्यूल में फिल्म के विलेन इमरान हाशमी, कैटरीना कैफ और सलमान खान से टक्कर लेते दिखाई देंगे। फिल्म के लिए सलमान खान और कैटरीना कैफ के एंट्री सीन तो हमेशा की तरह धमाकेदार होने हैं। लेकिन इस बार उतनी ही धमाकेदार एंट्री मिलेगी फिल्म के विलेन इमरान हाशमी को।

माना जा रहा है कि यशराज फिल्म्स और फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा, मिलकर इमरान हाशमी की एंट्री को भव्य बनाने वाले हैं और इस पर करोड़ों खर्च होगा। अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म में इमरान का एंट्री सीन 10 करोड़ का होगा।

emraan-hashmi-s-entry-scene-in-salman-khan-s-tiger-3-has-expensive-budget-know-details

इससे पहले एक था टाईगर और टाईगर ज़िंदा है में सलमान खान की एंट्री काफी धमाकेदार थी। एक था टाईगर में सलमान की एंट्री क्रेडिट के साथ ही हो गई थी वहीं टाईगर ज़िंदा है में वो भेड़ियों के पूरे झुंड के साथ लड़ते दिखाई दिए। वहीं कैटरीना कैफ के किरदार ज़ोया को भी दोनों फिल्मों में बेहतरीन शॉट्स के साथ एंट्री दी गई थी।

ऐसे में अब इमरान के किरदार के एंट्री सीन पर भी काफी मेहनत की जा रही है। फिल्म में इमरान हाशमी एक ISI एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगे जो आखिरकार टाईगर और ज़ोया का जवाब होगा। हालांकि, फिल्म को हाल ही में ताऊते तूफान के कारण करीब 10 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा था। इस तूफान में फिल्म का सेट बर्बाद हो गया था जिसे दोबारा शूट किया गया है। लेकिन फिलहाल 350 करोड़ के बजट पर बन रही इस फिल्म पर खर्चे की चिंता नहीं की जा रही है।

इमरान हाशमी को एक बार फिर से निगेटिव किरदार में देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म के लिए इमरान हाशमी अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं और सलमान खान से टक्कर लेने के लिए अपना वज़न बढ़ा रहे हैं। इसके लिए वो खासतौर से एक स्पेशल टीम के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं।

निगेटिव भूमिकाओं से शुरूआत

निगेटिव भूमिकाओं से शुरूआत

इमरान हाशमी ने अपने करियर की शुरूआत यूं तो फुटपाथ से की थी लेकिन उन्हें पहचान मिली थी गैंगस्टर की निगेटिव भूमिका के साथ। गैंगस्टर में इमरान हाशमी कंगना रनौत के अपोज़िट दिखाई दिए थे और इस फिल्म के लिए उन्हें तारीफ और नॉमिनेशन दोनों ही मिले थे।

मिला सीरियल किसर का टैग

मिला सीरियल किसर का टैग

इसके बाद मर्डर के साथ इमरान हाशमी को सीरियल किसर का टैग मिल गया। फिल्म में उन्होंने मल्लिका शेरावत के साथ कुछ बेहद बोल्ड सीन दिए। इसके बाद मर्डर 2 से लेकर आशिक बनाया आपने और अक्सर से लेकर जन्नत तक, इमरान हाशमी इस टैग से जुड़े रहे।

विशेष फिल्म्स के साथ ढेरों प्रोजेक्ट्स

विशेष फिल्म्स के साथ ढेरों प्रोजेक्ट्स

विशेष फिल्म्स के लिए इमरान हाशमी दूसरा नाम बन चुके थे। चाहे प्रोजेक्ट कितना भी बोल्ड हो, इमरान हाशमी उसका हिस्सा रहते थे। इमरान हाशमी ने स्क्रीन पर मल्लिका शेरावत से लेकर कंगना रनौत और दीया मिर्ज़ा से लेकर सोनल चौहान के साथ शानदार केमिस्ट्री दिखाई।

बदल दिया ट्रैक

बदल दिया ट्रैक

इमरान हाशमी ने अपने सीरियल किसर टैग को तोड़ कर अपना ट्रैक बदला, बालाजी टेलीफिल्म्स की फिल्म वन्स अपॉन अ टाईम इन मुंबई के साथ। इस फिल्म में इमरान हाशमी, अजय देवगन के साथ सपोर्टिंग भूमिका में थे। लेकिन उनके किरदार ने सबका दिल जीत लिया और इमरान का गिनती एक्टर्स में होने लगी।

बनाई बोल्ड से अलग रोमांटिक छवि

बनाई बोल्ड से अलग रोमांटिक छवि

इसके अलावा, सोहा अली खान के साथ तुम बिन में रोमांस कर इमरान हाशमी ने अपनी बोल्ड इमेज को तोड़ कर एक रोमांटिक छवि बनाने की कोशिश की और वो इसमें पूरी तरह सफल भी हुए। इमरान की सफलता का श्रेय उनकी फिल्मों के शानदार म्यूज़िक एल्बम को भी जाता है। इमरान बॉक्स ऑफिस पर भले ही ब्लॉकबस्टर नहीं थे लेकिन म्यूज़िक की दुनिया में उनके गाने चार्टबस्टर थे।

करते गए एक्सपेरिमेंट

करते गए एक्सपेरिमेंट

अपने करियर की दिशा बदलते ही जैसे ही इमरान सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगे वो एक्सपेरिमेंट करने से घबराए नहीं। कुछ सफल हुए और कुछ विफल। जहां मिस्टर एक्स नाम की एक फिल्म में वो अनिल कपूर की मिस्टर इंडिया फील को रिक्रिएकट करने की कोशिश में बुरी तरह विफल हुए तो विद्या बालन के साथ द डर्टी पिक्चर में उनका किरदार हर तरफ ज़ोरदार तालियों का हकदार बना।

आखिरी फिल्म में नहीं दिखा जादू

आखिरी फिल्म में नहीं दिखा जादू

संजय गुप्ता की फिल्म मुंबई सागा, इमरान हाशमी की आखिरी रिलीज़ फिल्म थी। इस फिल्म में वो जॉन अब्राहम से टक्कर लेते दिखाई दिए। फिल्म में वो सब कुछ था जो मसाला एक्शन फिल्मों में होना चाहिए लेकिन फिर भी फिल्म दर्शकों पर ज़्यादा असर नहीं छोड़ पाई।

अपकमिंग फिल्में

अपकमिंग फिल्में

इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे रिलीज़ के लिए तैयार है और बस थिएटर खुलने का इंतज़ार कर रही है। इस फिल्म में वो अमिताभ बच्चन और रिया चक्रवर्ती के साथ दिखाई देंगे। कुछ समय के लिए उनका नाम गंगूबाई काठियावाड़ी से जुड़ा है। माना जा रहा है कि एज़रा रीमेक और अर्थ रीमेक की भी तैयारी चल रही है।

टाईगर 3 की टक्कर

टाईगर 3 की टक्कर

अब इमरान हाशमी अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म में दिखाई देने जा रहे हैं। यशराज फिल्म्स की टाईगर 3 में विलेन के तौर पर सलमान खान से टक्कर लेने के बाद उनका करियर शायद एक और नई दिशा लेगा। दर्शकों को पूरी उम्मीद है कि इमरान हाशमी, सलमान खान के सामने पूरे दम के साथ मज़बूती से खड़े दिखाई दे सकते हैं। बस 2022 का इंतज़ार करिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X