इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म में साथ नजर आएँगे इमरान हाशमी और ऋषि कपूर

इमरान हाशमी ने कई हिंदी फिल्मों मे काम किया है जिनमे उन्होने कई हॉरर फिल्में भी की है। इन हॉरर फिल्मों की बात की जाए तो उनमे मर्डर 2, राज 3, एक थी डायन जैसी और कई फिल्में शामिल है। इमरान हाशमी ने कई सुपरहिट फिल्में और सुपरहिट गाने भी दिए है।

इमरान हाशमी इन दिनो अपनी आने वाली फिल्म चीट इंडिया के लिए बिजी चल रहे है। इमरान हाशमी की बात करें तो इस समय वो एक और फिल्म की तैयारी कर रहे है जो कि हॉरर और थ्रिलर होगी। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ आपको ऋषि कपूर भी नजर आने वाले है।

इस फिल्म को मलयालम डायरेक्टर जीतू जोसेफ निर्देशित कर रहे है और इमरान हाशमी इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ साथ इस फिल्म को प्रड्यूस भी कर रहे है। फिल्म पूरी तरह से क्राइम, हॉरर और थ्रिलर से भरी हुई होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर जीतू जोसेफ काफी अच्छे डायरेक्टर है और फिल्म को बखूबी अंजाम देते है।

imran hashmi, rishi kapoor, इमरान हाशमी, ऋषि कपूर

इसके पहले जीतू की मलयालम फिल्म दृश्यम में मोहनलाल को देखा गया था और ये मलयालम फिल्म इंड्स्ट्री की सबसे अच्छी थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म मे इमरान हाशमी के अलावा अभिनेता ऋषि कपूर की मौजूदगी फिल्म को काफी अलग लेवल पर लेकर जाएगी। इस फिल्म का फिलहाल अभी नाम फाइनल नहीं हुआ है पर इसके वायाकॉम प्रड्यूस कर रही है।

इमरान हाशमी ने इसके पहले भी कई हॉरर फिल्मों मे अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल जीत लिए थे और अब इस फिल्म में मजा दोगनुा हो जाएगी क्योंकि इसमें उनकी जोड़ी ऋषि कपूर के साथ बनने जा रही है। इस खबर के बाद लोग इस फिल्म का नाम और ट्रेलर देखने के लिए तो जरूर उत्सुक होगें।

इमरान हाशमी फिल्म चीट इंडिया की शूटिंग में फिलहाल बिजी है जो कि एक क्राइम फिल्म होगी और इस फिल्म की रिलीज होने के अनुमान फरवरी 2019 थे लेकिन अब इस फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।

आपको बता दे कि ऋषि कपूर इससे पहले अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 102 नॉट आउट में दिखाई देगे जिसमे उन्होने 75 साल के बूढ़े का रोल किया है तो वहीं महानायक अमिताभ बच्चन ने 102 साल के बूढ़े का रोल किया है।

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर के पिता के रूप में नजर आएँगे और फिल्म 4 मई 2018 को रिलीज होगी। इस फिल्म को उमेश शुक्ला ने निर्देशित किया है और फिल्म की कहानी आपको निश्चित रूप से हंसाएगी भी और रुलाएगी भी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X