..................... Emraan Hashmi reveals how dangerous his role Aatish is in Tiger 3 - Hindi Filmibeat

इमरान हाशमी ने टाइगर 3 में अपने खतरनाक रोल पर किया खुलासा, बताया आदित्य चोपड़ा ने क्यों छिपाकर रखा था लुक

emraan-hashmi-reveals-how-dangerous-his-role-aatish-is-in-tiger-3

Emraan Hashmi In Tiger 3: 'टाइगर 3' की ट्रेलर रिलीज के बाद, यह कहना गलत नहीं होगा कि इमरान हाशमी वाईआरएफ (YRF) स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म का सबसे बड़ा राज रहे है, जो सलमान खान उर्फ सुपर एजेंट टाइगर उर्फ अविनाश सिंह राठौड़ का कट्टर दुश्मन है।

इमरान अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बताते हैं कि.. उसका दिमाग ही उसका सबसे बड़ा हथियार है और वह अलग अलग देशों के अधिकारियों पर जबरदस्त पॉवर भी रखता है।

टाइगर को खत्म करना चाहता है 'आतिश'

इमरान ने टाइगर 3 में अपने किरदार के नाम का भी खुलासा किया। वह कहते हैं, "आतिश को बनाने में मुझे काफी समय लगा - एक ऐसा आदमी जो गुस्से से भरा हुआ है और टाइगर को खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। मैं एक बहुत ही अलग खलनायक की भूमिका निभा रहा हूं जो हिंदी सिनेमा में काफी कम देखा गया है। उसका दिमाग उसका सबसे बड़ा हथियार है और वह अपनी कुटिल योजनाओं को पूरा करने के लिए अलग अलग देशों के अफसरों पर जबरदस्त पॉवर भी रखता है।"

इमरान कहते हैं, ''वह अकेले ही टाइगर और उसके परिवार को खत्म करना चाहता है। वह जानता है कि टाइगर हमेशा भारत के लिए खड़े होने वाला आखिरी व्यक्ति होगा, इसीलिए वह टाइगर को किसी भी कीमत पर हटाना चाहता है।''

मेरे लुक को छिपाकर रखने की प्लानिंग की गई थी

इमरान ने टाइगर 3 में विलेन का रोल निभाना एन्जॉय किया। वह कहते हैं, "YRF स्पाई यूनिवर्स के एंटी-हीरो ट्रम्प कार्ड रहे हैं। उन्होंने आपको चौंकाया है। और आदित्य चोपड़ा स्पष्ट थे कि वह चाहते थे कि मेरा किरदार भी लोगों को आश्चर्यचकित कर दे। इसलिए, मुझे छुपाकर रखने के लिए एक लंबी चौड़ी योजना बनाई गई थी।"

इमरान कहते हैं, "मैं टाइगर 3 के बारे में लोगों को बताने के लिए मर रहा था, लेकिन नहीं बता सका। यह अच्छी तरह से जानते हुए कि जब मेरा किरदार लोगों के सामने आएगा तो मुझे बहुत अच्छा रिस्पॉस मिलेगा। मुझे खुशी है कि लोग मेरे खतरनाक रोल को पसंद कर रहे हैं!"

वह कहते हैं, "एंटी-हीरोज़ का किरदार निभाना हमेशा मज़ेदार होता है क्योंकि आपको ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाने का मौका मिलता है जो नियमों की ज़रा भी परवाह नहीं करता है। इसलिए, मैंने इस अवसर का फायदा उठाया क्योंकि मुझे पता था कि मुझे एक ऐसा खलनायक बनाने की आजादी होगी जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।''

सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत टाइगर 3 इस दिवाली, 12 नवंबर, रविवार को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस एक्शन ड्रामा का निर्देशन मनीष शर्मा द्वारा किया गया है।

Read more about: tiger 3 emraan hashmi salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X