टाइगर 3 की शूटिंग खत्म कर ऑस्ट्रिया से लौटे इमरान हाशमी, नहीं दिखाया विलेन वाला लुक!
इमरान हाशमी तब से सुर्खियों में हैं जब से उनका नाम सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ उनका नाम टाइगर 3 को लेकर सामने आया है। सलमान खान के साथ साथ उनके लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और उनको लगता है कि इमरान हाशमी काफी बड़ा धमाका कर सकते हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी सलमान खान के सामने नजर आएंगे और वो मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं।
इस वक्त उनको लेकर जो खबर सामने आ रही है वो ये है कि इमरान हाशमी हाल ही में ऑस्ट्रिया से वापस लौटे हैं और उनकी तस्वीर मुंबई एयरपोर्ट से सामने आई हैं। कुछ समय पहले ही वो ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हो गया थे।

इसके बाद कई शानदार खबरें आईं और ये भी पता चला कि सेट पर सलमान और इमरान अच्छे दोस्त कैसे बने, इस बारे में सेट से कई कहानियां आती रहीं हैं।

शूटिंग करके वापस लौटे हैं
अब इमरान भी अपने हिस्से की शूटिंग करके वापस लौटे हैं और मीडिया के कैमरे में कैद हो गए हैं। इस मौके पर इमरान ने मास्क लगाया हुआ था और कैप भी पहनी हुई थी। इस दौरान इमरान हाशमी ने काले रंग की टी-शर्ट के ऊपर नीले रंग की जैकेट पहनी थी और इसे पूरी तरह से ज़िप किया था।

लुक रिवील नहीं करना चाहते
गौरतलब है कि इमरान हाशमी अभी किसी तरह से अपना लुक रिवील नहीं करना चाहते हैं और यही कारण है कि उन्होने इस दौरान ना मीडिया से बात की और ना ही अपना लुक कैमरे के सामने दिखाया था।

एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए
इसके पहले सुपरस्टार सलमान खान एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे जब वो ऑस्ट्रिया से वापस लौटे थे। इस दौरान उनको काफी ट्रोल किया गया क्योंकि वो मास्क उल्टा लगाए हुए नजर आए थे। सलमान खान ने ऑस्ट्रिया का शेड्यूल पूरा किया है और काफी जल्दी वो बिग बॉस 15 के सेट पर नजर आने वाले हैं।

शूटिंग भारत में
सलमान खान टाइगर 3 बाकी शूटिंग भारत में पूरा करने वाले हैं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी काफी कमाल का एक्शन करते नजर आने वाली हैं। यशराज की स्पाई थ्रिलर हमेशा से काफी पसंद की जाती रहीं हैं।

दोनों फिल्मों से बड़ी होगी फिल्म
पता चला है कि यशराज फिल्म्स इस फिल्म को काफी बड़े बजट पर बना रहा है और ये फिल्म बाकी दोनों फिल्मों से हर मामले में अलग होने वाली है। सलमान खान इसके अलावा अंतिम और भाईजान जैसी फिल्मों को लेकर भी बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications